CM SHIVRAJ की मौजूदगी में पुष्यमित्र भार्गव दाखिल करेंगे नामांकन, BJP की तैयारी पूरी!

इंदौर, 17 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम चुनाव को लेकर हलचल तेज है, जहां अब नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारिख यानि 18 जून को बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे. वहीं भार्गव का नामांकन दाखिल कराने सीएम शिवराज खुद इंदौर आ रहे हैं. इसी के साथ बीजेपी ने नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा राज में मुस्कुराता हुआ इंदौर का नया नारा भी दिया है. इंदौर नगर निगम में लंबे वक्त से काबिज बीजेपी ने नया नारा दिया है, जिसमें बीजेपी ने भाजपा राज में मुस्कुराता हुआ इंदौर की बात कही है.

indore

दिग्गजों का आशीर्वाद ले रहे पुष्यमित्र भार्गव

बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव भी लगातार दिग्गजों से आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं, जहां नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख यानि 18 जून को भार्गव अपना नामांकन दाखिल करेंगे, भार्गव का नामांकन दाखिल कराने खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर आ रहे हैं. इसी के साथ नामांकन रैली में दिग्गज नेताओं समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं के मौजूद रहने की संभावना भी जताई जा रही है.

कितना कारगर साबित होगा बीजेपी का नारा

नगर निगम चुनाव की हलचल के बीच अब बीजेपी ने भी नया नारा दे दिया है, जहां बीजेपी का ये नारा निगम चुनाव में कितना कारगर साबित होता है, ये आने वाला वक्त बताएगा, फिलहाल तो बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव आखिरी तारिख को अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जहां उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+