नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी BJP, मंडल स्तर पर मंथन का दौर जारी!
इंदौर, 2 जून: नगरीय निकाय चुनावों की तारीख घोषित होते ही अब बीजेपी चुनावी तैयारियों में जुट गई है, जहां लगातार मंडल स्तर पर बैठकों का दौर जारी है. इस बीच आगामी नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने विधानसभा 2 स्थित कनकेश्वरी धाम में सभी मंडलों की बैठक ली, जिनमें डॉ. अंबेडकर मंडल, रामायण मंडल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल, संत श्री मोनी बाबा मंडल एवं संत श्री बालीनाथ मंडल के पदाधिकारी और बीजेपी कार्यकर्ता सम्मिलित रहे. बैठक में नगर प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान ने मुख्य रूप से नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी को विजय बनाने के लिए क्या-क्या नवाचार किए जा सकते हैं, इस ओर विचार करने के दिशा-निर्देश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिए.

चुनाव एवं संगठन से जुड़े कार्यों को लेकर हुई चर्चा
बैठक में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव एवं संगठन से जुड़े कार्यों को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि, चाहे देश व प्रदेश हो, या नगर परिषद, हर जगह चौमुखी विकास कार्य भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने किए हैं. सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास नारे को चरितार्थ करने का कार्य किया है.
नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी तैयार
कुल मिलाकर देखा जाए तो नगरी निकाय चुनाव के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार बैठकों का दौर जारी है. बैठक में मुख्य रूप से नगर प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान, नगर।अध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला,नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, नगर उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर एवं पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.












Click it and Unblock the Notifications