Indore News: भिखारी करते हैं महीनेभर में लाखों की कमाई, अधिकारियों को सच्चाई बताई
मध्यप्रदेश के इंदौर में इन दिनों शहर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए अलग-अलग तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां इन अभियानों के अंतर्गत शहर को सबसे पहले बाल भिक्षुक मुक्त बनाने का खास प्लान तैयार किया गया है।
वहीं खास प्लान पर काम करते हुए अलग-अलग टीम में शहर के अलग-अलग चौक-चौराहा पर बाल भिक्षुकों को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए काम कर रही है।

कुछ इस तरह हुई कार्रवाई
इंदौर से एक मामला बेहद रोचक निकलकर सामने आया है, जहां टीम के द्वारा कार्यवाही करने पर एक ऐसी महिला भिखारी मिली है, जिसके पास से टीम को एक सप्ताह की लगभग 75 हजार रुपए की कमाई मिली है। महिला भिखारी अलग-अलग चौराहों पर भीख मांग कर अपना गुजारा करती थी। वहीं महिला भिक्षुक को जब रेस्क्यू किया तो टीम ने तलाशी लेकर महिला के पास से लगभग 75 हजार रुपए मिले हैं। महिला के पास से जो रुपए मिले हैं, ये महिला के एक सप्ताह की कमाई बताई जा रही है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि, महीने भर में यह लगभग 1 लाख से ज्यादा रुपए की कमाई अलग-अलग चौराहों से करते हैं।
लगातार जारी है कार्रवाई
भिक्षावृत्ति के दौरान पकड़ी गई महिला भिक्षुक को टीम ने उज्जैन के सेवा आश्रम में भेजा है। महिला भिक्षुक के साथ अन्य और भिक्षुक रेस्क्यू टीम को मिले हैं, जिन्हें सेवा आश्रम में भिजवाया गया है। यह सभी भिक्षुक लगातार शहर के अलग-अलग चौराहों पर भिक्षावृत्ति करते थे, जहां रेस्क्यू टीम की ओर से इन भिक्षुओं को रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू किया है। इंदौर में लगातार भिक्षावृत्ति के खिलाफ रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, जहां इस अभियान के अंतर्गत भिक्षुओं को टीम ने रेस्क्यू किया है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में इन दिनों शहर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए अलग-अलग तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां इन अभियानों के अंतर्गत शहर को सबसे पहले बाल भिक्षुक मुक्त बनाने का खास प्लान तैयार किया गया है।
ये भी पढ़े- Indore News: पटाखे की आवाज निकालने वाले सावधान, इन नंबर्स की बुलेट पर होगा एक्शन












Click it and Unblock the Notifications