Indore में बदल सकता है bharat jodo yatra का रात्रि विश्राम स्थल, जानिए किस स्थान पर रुकेगी यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश में एंट्री करने वाले हैं, जहां इससे पहले सियासत के गढ़ इंदौर में राहुल गांधी की यात्रा किस स्थान पर अपना रात्रि विश्राम करेगी, इसे लेकर असमंजस की स्थिति नजर आ रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा के रात्रि विश्राम स्थल की बात की जाए तो यात्रा को सबसे पहले इंदौर के खालसा स्टेडियम में रुकाने की तैयारी की गई थी, लेकिन अनुमति और अन्य मामलों के चलते यात्रा वैष्णव स्टेडियम में रुकाना तय हुआ था, लेकिन अब चल रही चर्चाओं के मुताबिक यात्रा को चिमनबाग मैदान में रुकया जा सकता है।

फिलहाल ऐसा है यात्रा का शेड्यूल

फिलहाल ऐसा है यात्रा का शेड्यूल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के इंदौर में एंट्री का शेड्यूल यदि देखा जाए तो 26 नवंबर को यात्रा संविधान दिवस पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा स्थली पर पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी महू में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद यात्रा राऊ की ओर रवाना होगी। वहीं इसके बाद शाम लगभग 6:30 बजे राहुल गांधी की यात्रा राजवाड़ा पहुंचेगी, जहां सभा का आयोजन किया गया है। वहीं राहुल गांधी की यात्रा का रात्रि विश्राम चिमन बाग मैदान पर हो सकता है। इंदौर से यात्रा शामिल होते हुए उज्जैन की ओर रवाना होगी, जहां उज्जैन से यात्रा आगर मालवा होते हुए राजस्थान में एंट्री करेगी।

23 नवंबर को MP में होगी एंट्री

23 नवंबर को MP में होगी एंट्री

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले मध्यप्रदेश में यात्रा किस तारीख को आएगी इसे लेकर लगातार बदलाव किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में यात्रा की तारीख में बदलाव करते हुए 23 नवंबर का दिन तय किया गया है, जब राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर एमपी में एंट्री करेंगे, इससे पहले मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा की एंट्री 20 नवंबर को होनी थी, जहां 2 दिन विश्राम के बाद 23 नवंबर से यात्रा मध्यप्रदेश में शुरू होनी थी, लेकिन अब इस यात्रा की तारीख बदल दी गई है, जहां अब 23 नवंबर को यात्रा मध्यप्रदेश में एंट्री करेगी।

इस कारण बदली यात्रा की तारीख

इस कारण बदली यात्रा की तारीख

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहले 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में एंट्री करने जा रही थी, जहां 2 दिन विश्राम के बाद यह यात्रा 23 नवंबर से मध्यप्रदेश में शुरू होनी थी, लेकिन कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह की कमी ना आए इसलिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अब 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में एंट्री करने और शुरू होने का प्लान तैयार किया गया है। उधर, यात्रा में पहुंचने वाले आम जन की सुविधाओं को देखते हुए भी बिना ब्रेक के यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+