Indore news: आकाश विजयवर्गीय बने स्वेटर वाले भैया, बच्चों से बोले- स्कूल जरूर जाना

इंदौर में प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री व विधानसभा 1 विधायक कैलाश विजयवर्गीय जी की ओर से क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चो को नि:शुल्क स्वेटर वितरण का कार्यक्रम वार्ड क्र.10 के कुम्हारखाड़ी के दंगल स्टेडियम में व वार्ड क्र.8 के छिपा बाखल क्षेत्र के शासकीय विद्यालय एवं वार्ड क्र.9 मे रविंद्र मांगलिक परिसर मे सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार पूर्व विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने बच्चो से मजाक मस्ती में कहा कि, कैलाश विजयवर्गीय जी ने मुझे कहा है कि, स्वेटर उन्हीं बच्चों को देना जो की नियमित स्कूल जाते हो और अपने माता-पिता का रोज आशीर्वाद लेते हो अगर कोई बच्चा ये दो कार्य नहीं करता हो तो अब से ये अच्छी आदते अपने जीवन मे उतार लें।

Indore

बच्चों से बोले आकाश विजयवर्गीय

अगर आप बच्चो ने ये आदते बना ली तो आपके क्षेत्र के विधायक कैलाश विजयवर्गीय आगे ओर भी अच्छी-अच्छी जरूरत की वस्तुएँ आपके लिए भेजेंगे। वार्ड 8, 9 व 10 में लगभग 10 हजार जरूरतमंद बच्चो को नि:शुल्क स्वेटर वितरित किये। गोैरतलब है कि, क्षेत्रीय विधायक कैलाश विजयवर्गीय की ओर से लगभग कुल 40 हजार जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क स्वेटर वितरित किये जा चुके हैं। कार्यक्रम में वार्ड के भाजपा पार्षद, पदाधिकारीगण, पार्टी कार्यकर्ता व बच्चों के परिजन उपस्थित थे।

आकाश का एक्टिव अंदाज

विधानसभा एक से पिता कैलाश विजयवर्गीय को मिली प्रचंड जीत के बाद अब आकाश विजयवर्गीय एक्टिव नजर आ रहे हैं, जहां वार्ड क्रमांक एक की आभार बैठक के दौरान आकाश का एक्शन अंदाज भी देखने मिला। विधानसभा एक के वार्ड क्रमांक एक में आयोजित आभार बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रिय विधायक कैलाश विजयवर्गीय के सुपुत्र आकाश विजयवर्गीय का एक्शन अंदाज देखने मिला, जहां बैठक के दौरान आकाश ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं।

ये भी पढ़े- Indore Loksabha: 5 सालों में BJP ने गढ़ी विकास गाथा, पूरा हुआ वादा, जानिए क्या माहौल है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+