इंदौर की सड़कों पर उतरीं एयर होस्टेस, अब ये है क्लीन सिटी ऑफ इंडिया का अलग टारगेट
Indore News, इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में ट्रैफिक की व्यवस्था को सुधारने के लिए इंदौर यातायात पुलिस लगातार नए-नए तरीके से लोगों को जागरुक करने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में इंदौर पुलिस ने शनिवार को बेहद अनूठा कदम उठाया, जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया।

दरअसल, विमान में यात्रियों को यात्रा संबंधी दिशा-निर्देश देने वाली एयर हॉस्टेस इंदौर की सड़कों पर उतरीं और लोगों यातायात नियमों की जानकारी देती नजर आईं। इंदौर शहर के हाईकोर्ट चौराहे पर निजी एयर हॉस्टेस ट्रैनिंग इंस्टिट्यूट संस्थान के 70 स्टूडेंटस में अनोखे तरीके से वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक किया। जिस तरह से एयर हॉस्टेस विमान में यात्रियों को निर्देश देती है। कुछ ऐसे ही निर्देश सड़कों पर स्टूडेंट देते नजर आए।
छात्राओं की मुहिम को काफी सराहा जा रहा है। वहीं इनका वीडियो भी खासा वायरल हो रहा है। इंदौर में ट्रैफिक के बहुत बूरे हाल है। यहां वाहन चालकों को ट्रैफिक के नियम पालन कराने के लिए इस तरह की मुहिम लगातार किए जा रहे है। स्वच्छता में नंबर वन बनाने के बाद अब यातायात पुलिस ट्रैफिक के मामले में भी इंदौर को नंबर वन बनाने में जुटे है।












Click it and Unblock the Notifications