MP: मतदान निपटने के बाद रिलेक्स मोड़ में प्रत्याशी, जानिए कौन क्या कर रहा?
इंदौर, 7 जुलाई: नगर निगम चुनाव के लिए मतदान अब संपन्न हो चुका है, जहां इसके बाद अब प्रत्याशी भी रिलेक्स मोड़ में नजर आ रहे हैं। बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव का भी कुछ ऐसा ही अंदाज देखने मिला, जहां भार्गव ने पोहे जलेबी के साथ दिन की शुरूआत की, और फिर परिवार के साथ गपशप करते नजर आए, तो वहीं कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला लोगों का दुख दर्द बांटते नजर आए, इस दौरान शुक्ला ने क्षेत्र के घरों में जाकर लोगों से मुलाकात की है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इंदौर में नगर निगम चुनाव के पहले चरण के दौरान मतदान संपन्न हुआ, जहां अब 17 जुलाई को मतगणना होगी। इस बार इंदौर में मतदान का प्रतिशत सामान्य रहा, जहां 60.88 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले।

बच्चों के साथ साझा किए अपने अनुभव
बीजेपी के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव पिछले 20-22 दिनों से लगातार कार्यकर्ताओं के साथ फिल्ड पर नजर आ रहे थे, जहां निरंतर जनसंपर्क के साथ ही चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटे पुष्यमित्र भार्गव ने चुनाव संपन्न होने के बाद अगले दिन की शुरूआत पोहे और जलेबी के साथ की, वहीं इसके बाद भार्गव ने बच्चों और परिवारजनों के साथ बैठकर गपशप की, तो वहीं अपने अनुभव भी साझा किए.

बीजेपी को जीत को लेकर आश्वस्त भार्गव
मीडिया से बातचीत करते हुए, नगर निगम चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा करते हुए पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के विकास के मॉडल के आधार पर और जनसंपर्क में जो जन सैलाब उमड़ा है, मैं आश्वस्त हूं की भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है, और ऐतिहासिक जीत होगी. कुलमिलाकर, देखा जाए तो नगर निगम चुनाव के लिए मतदान अब संपन्न हो चुका है, जहां इसके बाद अब प्रत्याशी भी रिलेक्स मोड़ में नजर आ रहे हैं.

जनता से मुलाकात करते नजर आए संजय शुक्ला
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला पिछले कई दिनों से चुनाव और चुनाव के प्रचार में व्यस्त थे। मतदान होने के साथ ही उनकी यह व्यस्तता समाप्त हुई, जिसके बाद शुक्ला एक बार फिर अपने रूटीन पर आ गए । शुक्ला अपनी विधानसभा क्षेत्र के उन घरों में जाने के लिए निकल पड़े जिन घरों में पिछले दिनों में किसी का निधन हुआ है । शुक्ला के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में अनुकरणीय परंपरा शुरू की गई है कि, परिवार पर अपनों से बिछड़ने का दुख आता है, तो वहां परिवार जनों को संबल प्रदान करने के लिए वे खुद पहुंच जाते हैं ।












Click it and Unblock the Notifications