MP : रेत माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, भारी मात्रा में गिट्टी, रेत बरामद
खरगोन में सुबह से शहर के 5 स्थानों पर कुल 9 स्टॉक केंद्र पर कार्यवाही की गई है। 5 स्थानों पर 2-2 अलग अलग स्टॉक करते हुए पाया गया है।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने निर्देशों पर मंगलवार को एसडीएम खरगोन द्वारा शहर के भीतर विभिन्न स्थानों पर गिट्टी, रेत और एम सेंड के अवैध स्टॉक के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। इस संबंध में खनिज अधिकारी सावन चौहान ने बताया कि, एसडीएम सिंह के निर्देशन में सुबह से शहर के 5 स्थानों पर कुल 9 स्टॉक केंद्र पर कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि 5 स्थानों पर 2-2 अलग अलग स्टॉक करते हुए पाया गया है। इन स्थानों से अवैध रूप से किए गए स्टॉक को पीडब्ल्यूडी सर्किट हॉउस परिसर में एकत्रित किया जा रहा है। सुबह से अब तक करीब 15 डंपर रेत, 8 डंपर एम सेंड और 3 डंपर गिट्टी भंडारण केंद्र से उठाई गई है।
इन स्थानों पर पाया गया अवैध भंडारण
खनिज अधिकारी ने कहा कि, शहर के मांगरुल रोड पर दो स्थानों पर स्टॉक किया गया था। इसके अलावा आरती टॉकीज के पास, ज्योति नगर के सामने और बिस्टान नाके के पास 2-2 स्थानों पर तथा नहर के पास एक स्थान स्टॉक पाया गया था। अब आगे राजसात करने की कार्यवाही के लिए कलेक्टर कुमार को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। खनिज अधिकारी चौहान ने बताया कि, जिस समय अवैध भंडारण पर कार्रवाई की जा रही थी। उसी समय सीतावल्लभ मार्केट से दो रेत से भरे बड़े हाइवा और एक स्टॉक के पास से हाइवा पकड़ा गया। एसडीएम सिंह ने 3 हाइवा जब्त कर आगे की कार्रवाई खनिज कार्यालय को सौंपी गई। जबकि अवैध भंडारण से खनिज संग्रहण करने की कार्रवाई चल रही है।
लगातार जारी है कार्रवाई
मध्यप्रदेश में रेत माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है, जहां अलग-अलग जिलों में विभाग की ओर से कार्यवाही कर रेत माफियाओं के मंसूबों को ध्वस्त किया जा रहा है। वहीं इसी तरह की कार्रवाई खरगोन में भी विभाग द्वारा की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में गिट्टी और रेत बरामद हुई है। यह कार्रवाई कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने निर्देशों पर मंगलवार को एसडीएम खरगोन द्वारा शहर के भीतर विभिन्न स्थानों पर गिट्टी, रेत और एम सेंड के अवैध स्टॉक के ठिकानों पर कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़े- प्रवासी भारतीय सम्मेलन में अतिथियों को परोसे जाएंगे लजीज व्यंजन, PM MODI भी कर सकते हैं लंच












Click it and Unblock the Notifications