Indore News: अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश, अब इन माफियाओं पर पुलिस कसेगी शिकंजा

मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के आदेशानुसार और सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देश तथा आबकारी कंट्रोलर आर एच पचौरी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग इंदौर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई अंतर्गत इंदौर आबकारी अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सवा लाख से अधिक कीमत की हाई रेंज, मीडियम रेंज की महंगी शराब जप्त है।

Indore

खरे ने बताया कि, लगातार सूचना मिल रही थी उक्त दुकान से शराब बेचे जाने की संभावना है। इस पर उन्होंने अपना मुखबिर तंत्र लगाया और 29 नवम्बर की रात्री उसके घर पर जिला उड़नदस्ता प्रभारी प्रीति चौबे के नेतृत्व में आबकारी के दल द्वारा छापा मारा गया। तलाशी में हाई रेंज और मीडियम रेंज की मदिरा की 84 बोतल और अद्दे बरामद किये, जिसमें जेम्सन, ओल्ड मोंक,वैलेंटाइन,बकार्डी रम, ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल चैलेन्ज, बेग पाइपर आदि होकर जिसकी मात्रा 56.62 बल्क लीटर है तथा जिसकी कीमत लगभग सवा लाख रुपये से अधिक है।

दल द्वारा मदिरा जप्त कर आरोपिद्वय गोविंदा पिता जयकिशन निवासी सिंधी कॉलोनी इंदौर तथा गौरव पिता राजकुमार निवासी बैराठी कॉलोनी इंदौर को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)A, 34(2) के का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में और भी आरोपियों के सम्मिलित होने की संभावना है। कार्रवाई वृत बॉम्बे बाजार के उपनिरीक्षक राजेश तिवारी द्वारा की गई जिसमें उपनिरीक्षक कमलेश सोलंकी, मनमोहन शर्मा और स्टाफ सम्मिलित था। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और विक्रय पर इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के आदेशानुसार और सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देश तथा आबकारी कंट्रोलर आर एच पचौरी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग इंदौर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े- बागेश्वर सरकार के हिंदू राष्ट्र वाले मुद्दे पर लोगों ने कही चौंकाने वाली बात, किसकों दिया चैलेंज, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+