Indore News: इंदौर में नकली डीजल का मिलावटी खेल, कुछ इस तरह होता था हेर फेर
खाद्य विभाग के जांच दल द्वारा इंदौर जिले के पत्थर मुंडला स्थित न्यू शालीमार रोडवेज के गैरेज पर अवैध रूप से संचालित हो रहे पेट्रोल पंप पर दबिश दी गयी। जांच में गैरेज के परिसर के अंदर एक अवैध डीज़ल डिस्पेंसिंग यूनिट एवं अवैध डीजल भंडारण हेतु भूमिगत टैंक स्थापित मिला। जांच में टैंक के अंदर 22173 लीटर मिलावटी डीजल भंडारित पाया गया, जिसे डिस्पेंसिंग यूनिट द्वारा विभिन्न वाहनों में डाला जाता हैं।
उक्त फर्म के प्रोपराइटर मौके पर उपस्थित मिले, इनके द्वारा पंप संचालन किया जाता हैं। भूमिगत टैंक के पास चारों ओर सूखी घास लगी पायी गई जिससे आगजनी का खतरा उत्पन्न होता है, किन्तु पंप पर कोई अग्निशमन यंत्र नहीं पाया गया।

पंप के प्रोपराइटर के पास कोई विस्फोटक अनुज्ञप्ति या कोई अन्य वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। जांच दल द्वारा अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ का संग्रह, अवैध पंप एवं मिलावटी डीजल होने के कारण टैंक में संग्रहित मिलावटी 22173 लीटर डीजल को मौके पर जब्त किया गया। जप्तशुदा डीजल का अनुमानित बाजार भाव 20 लाख 81 हजार 157 रुपये आंका गया है। पंप संचालन बिना किसी वैध अनुमति का पाए जाने के कारण पंप को सील किया गया, एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत पंप प्रोपराइटर आशीष कालरा के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
लगातार जारी है कार्रवाई
मंगलवार को इंदौर से डीजल के अवैध भंडारण और मिलावट का मामला सामने आया था, जहां शिकायत मिलने पर शहर के रिंग रोड स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप पर छापे मार कार्रवाई की गई, यहां से जांच के लिए डीजल के सैंपल लिए गए, तो वहीं पंप को फिलहाल सील कर दिया गया था। इधर, छापे मार कार्रवाई के बाद पंप पर डीजल डालने आए वाहन चालकों में हड़कंप मच गया था। अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में डीजल में मिलावट होने की आशंका जताई जा रही है, तो वहीं बिना नियमों का पालन किए बगैर अवैध डीजल का भंडारण और उसका विक्रय करने का मामला भी सामने आया था, फिलहाल जांच की जा रही है, जहां पेट्रोल पंप को फिलहाल सील कर दिया गया था।
ये भी पढ़े- Indore News: 15 रुपए सस्ता बिक रहा था नकली डीजल, बंद पड़े पंप पर मिलावटी खेल












Click it and Unblock the Notifications