MP: पुलिस कस्टडी में लूट के आरोपी ने तोड़ा दम, हंगामे के बाद, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

इंदौर, 3 अगस्त: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू से पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत का मामला सामने आया है, जहां आरोपी की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने मानपुर थाने का घेराव करने के साथ ही जमकर हंगाया किया. आरोपी के परिजनों का हंगामा देख पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपी के परिजनों को समझाईश देने के साथ ही बड़ा एक्शन लेते हुए 3 अफसरों समेत 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है.

indore

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

दरअसल, कुछ दिन पहले मानपुर पुलिस द्वारा डकैती की योजना बना रहे चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया था, जिसमें से एक आरोपी फरार हो होने में सफल हो गया था, जिसे कुछ दिनों बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था, और लूट की घटना में उपयोग में लाई गई रिवाल्वर और देसी कट्टे को जप्त करने के लिए पुलिस द्वारा आरोपी के घर दबिश दी गई थी. इस दौरान आरोपी की तबीयत बिगड़ने के चलते मौत हो गई. वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए, आरोपी के साथ मारपीट होने की बात कही थी. आरोपी की मौत के बाद परिजनों ने मानपुर थाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए, जमकर हंगामा किया.

5 पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से निलंबित

पुलिस कस्टडी में हुई आरोपी की मौत के मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने दोषी पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जिनमें तीन अफसर भी शामिल हैं. साथ ही पूरी घटना की न्यायिक जांच करवाने की बात भी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व आगे की जांच में जो भी दोषी पाया जाता है, उस पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं दूसरी ओर गुस्साए परिजनों का आरोप है कि, पुलिस की मारपीट में ही आरोपी की मौत हुई, जिसको लेकर परिजनों का कहना है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+