प्रेमी के संग बार-बार भाग जाती थी बीवी, पति ने काटे बाल और दी नींद की गोलियां तो भी नहीं रुकी तो दी ये खौफनाक सजा

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बेटमा थाने की पुलिस ने संजू कुंवर राजपूत (30) के अंधेकत्ल का सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, संजू कुंवर राजपूत का कत्ल उसके ही पति 60 वर्षीय पति भारतेन्द्र उर्फ दिलीप सिंह ने किया था। दिलीप सिंह ने पुलिस को जो हत्या की वजह बताई वो भी काफी चौंकाने वाली है। दिलीप सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पत्नी बार-बार प्रेमी के साथ भाग जाती थी। इसी वजह से उसने घटना को अंजाम दिया।

पति ने कर दिया था अंतिम संस्कार

पति ने कर दिया था अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेटमा थाना पुलिस को 4 अगस्त को मुखबिर खास से सूचना मिली कि माचल गांव निवासी भारतेन्द्र उर्फ दिलीप सिंह की 30 वर्षीय पत्नी संजू कुंवर राजपूत ने फांसी लगाकर रात में आत्महत्या कर ली है। उसके बाद उसके पति दिलीप सिंह ने अपने 4-5 रिश्तेदारों के साथ मिलकर सुबह 5 बजे शमसान घाट ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना की जानकारी दिलीप ने पुलिस को नहीं दी। वहीं, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। पुलिस जब तक शमसान घाट पहुंची तब तक चिता पूरी तरह से जल चुकी थी।

बार-बार बदल रहा था बयान

बार-बार बदल रहा था बयान

पूछताछ में पता चला कि यह चिता दिलीप सिंह की पत्नी संजू कुंवर की है। शक के बिनाह पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा जांच में बारीकी और अपनी सूझबूझ से मृतका संजू कुंवर के पति दिलीप सिंह से पूछताछ की तो पहले उसने संजू कुंवर की मौत फांसी से होना बताई फिर कुछ देर बाद हार्ट अटैक से होना बताने लगा। पुलिस पूछताछ के दौरान दिलीप बार-बार बयान बदल रहा था। इसलिए वह शक के घेरे में आ गया।

संजू कुंवर ने 3 अगस्त को भी किया था भागने का प्रयास

संजू कुंवर ने 3 अगस्त को भी किया था भागने का प्रयास

दिलीप सिंह से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने बताया कि पत्नी संजू कुंवर फरवरी माह में अमर खारौल नामक व्यक्ति के साथ भाग गई थी। उसके बाद वो घर भी लौट आई। वो मेरे साथ रहने से मना कर रही थी। जिसके कारण मेरी समाज में काफी बेइज्जती हो रही थी। 3 अगस्त को संजू कुंवर अपने पति दिलीप सिंह से बीमार होने के बहाना बनाकर बेटमा इलाज के लिए गई। वहां से संजू कुंवर ने भागने का प्रयास किया। इस बारे में पति दिलीप सिंह को पता लगा, तो वह उसे जबरदस्ती अपने घर वापस ले आया था।

बाल काटे, नींद की गोलियां दी

बाल काटे, नींद की गोलियां दी

उसके बाद आरोपी दिलीप सिंह द्वारा अपनी पत्नी के बाल काटकर उसे अपने घर के अंदर बंद कर दिया। दिलीप ने सोचा कि उसकी पत्नी संजू कुंवर के नाम से 02 बीघा जमीन है, वह चली जाएगी तो पत्नी और जमीन दोनों उसके पास नहीं रहेगी। समाज में इज्जत नहीं रह जाएगी। इन सब बातों को ध्यान में रखकर उसने रात में ही अपनी पत्नी को मारने का प्लान बनाया। आरोपी दिलीप ने पत्नी संजू कुंवर को खाने में नींद की गोली दी। फिर उसके सो जाने पर रात करीबन 12 से 1 बजे के बीच उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

लाश के पास बैठा रहा

लाश के पास बैठा रहा

दिलीप ने सोचा कि कहीं उसकी पत्नी जिंदा न हो जाए। इसके लिए उसने मृतका का रस्सी से गला घोंटकर हत्या की पुष्टि की। फिर वो स्वयं रात भर उसकी लाश के पास बैठा रहा। आरोपी ने सुबह अपने परिवार के लोगों को बताया कि उसकी पत्नी संजू कुंवर की रात में हार्ट अटैक आने से मृत्यु हो गई। बाद में अपने परिवारजनों और गांव वालों के साथ जाकर मृतका संजू कुंवर का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस दिलीप की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+