Indore News: नवजात का शव मुंह में दबाकर घूम रहा था कुत्ता, इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस के मुताबिक, आगर मालवा से बच्चे को इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल में रेफर किया था।

मध्यप्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल शहर के एमजी रोड थाना एरिया के गांधी हॉल में 5 दिन पुराने नवजात बच्चे के शव को कुत्ता नोच रहा था। यह घटना देख चौकीदार के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। उन्होंने मृत नवजात के परिवार वालों से भी संपर्क किया। पुलिस ने परिवार वालों की बात सुनने के बाद घटना की जांच में जुट गई है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने जानकारी दी की इस मामले में जो भी दोषी होगा कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
बताया गया कि 1 मार्च को एमजी रोड थाने में गांधी हॉल के चौकीदार रतनलाल प्रजापति ने जानकारी दी थी कि यहां एक कुत्ता मुंह में नवजात का शव नोच रहा है। उसकी जानकारी पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और नवजात के लाश को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की तो नवजात के लाश के पास एक पर्ची मिली। पुलिस ने फौरन लाश को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने जानकारी दी कि यह पर्ची एमटीएच अस्पताल की थी। दुर्गा बाई पति बाबूलाल पर्ची पर लिखा था। पुलिस ने अस्पताल जा कर इस महिला के बारे में जानकारी ली। उन्हेंअस्पताल में पुलिस को पता चला कि दुर्गा के पति बाबूलाल को 24 फरवरी को आगर मालवा से एमटीएच रेफर किया गया था। महिला ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन 28 फरवरी को उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने जानकारी दी कि उन्होंने अस्पताल से मिले नंबर पर बाबूलाल को संपर्क किया। बाबूलाल नवजात के पिता थे। उसने बताया कि नवजात की मौत के बाद एक नौकरानी उसके पास आई। उसने कहा कि वह शव को दफना देगी। इसलिए उन्होंने शव को महिला के हवाले कर दिया और वापस अपने घर आ गए। लेकिन, अस्पताल से लाश गांधी हॉल कैसे पहुंचा, यह उन्हें नहीं पता। यह सुनने के बाद पुलिस ने घटना को जांच में लिया। फिलहाल पुलिस नवजात की लाश को एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा रही है। उनका कहना है कि इस घटना में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications