दुनिया की पहली बिना सुई वाली वैक्सीन जायडस कैडिला अगले हफ्ते से भारत में मिल सकती है, जानें क्या होगी कीमत

दुनिया की पहली बिना सुई वाली वैक्सीन जायडस कैडिला अगले हफ्ते से भारत में मिल सकती है, जानें क्या होगी कीमत

नई दिल्ली, 17 दिसंबर: जायडस कैडिला की वैक्सीन ZyCoV-D भारत में अगले सप्ताह से राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में पेश किया जा सकता है। विकास से परिचित लोगों के अनुसार जायडस हेल्थकेयर के एंटी-कोरोना वायरस वैक्सीन ZyCoV-D को अगले हफ्ते से भारत के वैक्सीनेशन प्रोग्राम का हिस्सा हो सकता है। नाम न छापने की शर्त पर मामले से अवगत एक व्यक्ति ने कहा, जायडस कैडिला की वैक्सीन लगाने वालों का प्रशिक्षण लगभग पूरा हो चुका है और टीका बहुत जल्द शुरू किया जा सकता है। अगले सप्ताह तक होने की संभावना है। बता दें कि जायडस कैडिला की वैक्सीन ZyCoV-D, दुनिया की पहली ऐसी वैक्सीन है, जो बिना सुई के लगाए लगेगी। जायडस कैडिला की वैक्सीन की कीमत प्रति डोज के लिए 265 रुपये होंगे।

जायडस कैडिला वैक्सीन हर डोज मिलेगी 265 रुपये में

जायडस कैडिला वैक्सीन हर डोज मिलेगी 265 रुपये में

जायडस कैडिला की वैक्सीन ZyCoV-D,दुनिया का पहला डीएनए-आधारित और सुई-मुक्त कोविड-19 वैक्सीन है। ये वैक्सीन 12 से 18 साल के उम्र वालों को लगाई जाएगी। हालांकि, बच्चों के टीकाकरण पर कोई नीति नहीं होने के कारण, केंद्र सरकार ने पहले वयस्कों में वैक्सीन का उपयोग करने का फैसला लिया है।

सरकार ने 1 करोड़ की वैक्सीन डोज का दिया ऑर्डर

सरकार ने 1 करोड़ की वैक्सीन डोज का दिया ऑर्डर

जायडस कैडिला कंपनी के अनुसार केंद्र ने 265 रुपये प्रति खुराक पर 10 मिलियन वैक्सीन (1 करोड़) खुराक का ऑर्डर दिया है। इसके अतिरिक्त जायडस कैडिला की वैक्सीन ZyCoV-D सुई-मुक्त इंट्राडर्मल एप्लीकेटर की लागत के रूप में 93 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। मामले से वाकिफ लोगों के मुताबिक चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति जारी की जा रही है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉ शरविल पटेल ने कहा कि वैक्सीन ZyCoV-D के लिए सरकार के साथ मिलकर वैक्सीनेशन अभियान का समर्थन करेंगे और प्रचार करेंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि सुई-मुक्त एप्लीकेटर से लोग टीका लगावने आएंगे।

तीन डोज वाली होगी जायडस कैडिला की वैक्सीन ZyCoV-D

तीन डोज वाली होगी जायडस कैडिला की वैक्सीन ZyCoV-D

जायडस कैडिला की वैक्सीन ZyCoV-D को तीन डोज में दी जाएगी। तीनों खुराक को 28 दिनों के अंतराल पर दिया जाएगा। वैक्सीन की हर डोज दोनों बाहों पर दी जाएगी। केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की विषय विशेषज्ञ समिति ने जायडस कैडिला की वैक्सीन 2 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों के लिए बनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+