अपनी कोरोना वैक्सीन की कीमत कम करने पर राजी हुई जाइडस कैडिला, बात बनी तो इतने की मिलेगी वैक्सीन

जाइडस कैडिला सरकार से लगातार बातचीत के बाद अपनी कोरोना वैक्सीन की कीमत कम करने पर राजी हो गई है।

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। जाइडस कैडिला सरकार से लगातार बातचीत के बाद अपनी कोरोना वैक्सीन की कीमत कम करने पर राजी हो गई है। कंपनी ने अपनी वैक्सीन की कीमत 265 रुपये प्रति खुराक कम करने की सहमति व्यक्त की है। हालांकि अभी अंतिम फैसला आना बाकी है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। यदि ऐसा हुआ तो कंपनी की वैक्सीन की कीमत 358 रुपए हो जाएगी, जिसमें 93 रुपए का एक डिस्पोजेबल जेट एप्लीकेटर का दाम भी शामिल है।

Zydus Cadila

अब इतने में मिलेगी वैक्सीन
दरअसल कंपनी ने पहले तीन खुराक के लिए 1900 रुपए की कीमत का प्रस्ताव दिया था। दरअसल सुई मुक्त डोज वाली इस वैक्सीन की डोज के लिए 93 रुपए के एक डिस्पोजेबल दर्द रहित जेट एप्लीकेटर की जरूरत होती है। इसकी कीमत लगाकर अब वैक्सीन 358 रुपए की मिलेगी।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में पुरातत्वविदों को मिलीं 2,000 साल पुरानी दुर्लभ रोमन मूर्तियां, विशेषज्ञों ने बताया महत्वपूर्ण खोज

वैक्सीन की लगती हैं तीन डोज
तीन डोज वाली यह वैक्सीन पहली डोज के बाद 28वें दिन और 56वें दिन दी जाती है। इसके अलावा इस वैक्सीन की डोज अलग-अलग बाजुओं पर लगाई जाती हैं। कोविशील्ड और कोवैक्सीन दो ऐसी कोरोना वैक्सीन हैं जिनका भारत में टीकाकरण अभियान में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया है। अभी तक डीजीसीआई ने 6 वैक्सीनों को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है, इनमें से 2 भारत में निर्मित हैं जबकि शेष विदेशी वैक्सीन हैं।

18 साल के कम उम्र के लोगों को लगाई जाने वाली एकमात्र वैक्सीन
बता दें कि ZyCoV-D जिसे 20 अगस्त को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से मंजूरी मिली थी, एक मात्र ऐसी वैक्सीन है जिसे 18 साल से कम उम्र के लोगों को लगाने की मंजूरी मिली है। ZyCoV-D के अलावा, हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक की कोवैक्सीन एकमात्र ऐसी वैक्सीन है जिसकी अनुशंसा विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने DCGI से की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+