ब्रिटेन में पुरातत्वविदों को मिलीं 2,000 साल पुरानी दुर्लभ रोमन मूर्तियां, विशेषज्ञों ने बताया महत्वपूर्ण खोज
बकिंघमशायर में पुरातत्वविदों को HS2 परियोजना पर काम करने के दौरान स्टोक मैंडेविल में नॉर्मन चर्च में खुदाई के दौरान दुर्लभ मूर्तियां मिली हैं।
लंदन, 31 अक्टूबर। बकिंघमशायर में पुरातत्वविदों को HS2 परियोजना पर काम करने के दौरान स्टोक मैंडेविल में नॉर्मन चर्च में खुदाई के दौरान दुर्लभ मूर्तियां मिली हैं। खुदाई के अंतिम चरण में वह एक गोलाकार खाई की खुदाई कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने खुलाई की, उन्हें पत्थर की तीन मूर्तियां मिलीं, जो पूरी तरह रोमन सभ्याता से मेल खाती हैं। इन तीन मूर्तियों में एक मूर्ति महिला की दूसरी पुरुष की और तीसरी एक बच्चे की है, लेकिन बच्चे की मूर्ति का सिर सिर बरामद हुआ है।

इस परियोजना पर कार्य कर रही पुरातत्वविदों की टीम के ठेकेदार फ्यूजन जेवी ने कहा कि ये मूर्तियां पाकर हम बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। मूर्तियों के साथ एक अविश्वसनीय रूप से संरक्षित हेक्सागोनल ग्लास रोमन जग भी खोजा गया है और इस कांच की क्वालिटी बेहद उम्दा बताई जा रही है। 1000 साल से अधिक समय तक जमीन में रहने के बावजूद कांच के जग के बड़े टुकड़े अभी भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में जमानत मिलने के बाद घर पहुंचते ही आर्यन खान ने किया ये बड़ा काम, आखिर क्यों?
बता दें कि पुरातत्वविद एक एक हाई स्पीड रेलवे रूट की खुदाई कर रहे थे। कलाकृतियों को अब एक विशेषज्ञ प्रयोगशाला में ले जाया जाएगा जहां उनकी सफाई और जांच की जाएगी। रोमन मूर्तियों को आमतौर पर चमकीले रंगों में रंगा गया था। रोमन साम्राज्य यूरोप के रोम नगर में केन्द्रित एक साम्राज्य था और पांचवीं सदी के अन्त तक इस साम्राज्य का पतन हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications