VIDEO: इंटरनेशनल सिंगर ने गाया सलमान की फिल्म का गाना, फैंस को लगा ओरिजिनल से भी अच्छा

इंटरनेशनल सेंसेशन जायन मलिक की पॉप्यूलैरिटी एशिया में काफी ज्यादा है और भारत में उनके फैंस की संख्या लाखों में है। अपने इन फैंस को पॉप सिंगर जायन मलिक ने शानदार तोहफा दिया है। जायन मलिक ने अपने फैंस के लिए एक बॉलीवुड गाना पेश किया, जिसे सुनते ही फैंस दीवाने हो गए हैं।

Zayn Malik

नई दिल्ली। इंटरनेशनल सेंसेशन जायन मलिक की पॉप्यूलैरिटी एशिया में काफी ज्यादा है और भारत में उनके फैंस की संख्या लाखों में है। अपने इन फैंस को पॉप सिंगर जायन मलिक ने शानदार तोहफा दिया है। जायन मलिक ने अपने फैंस के लिए एक बॉलीवुड गाना पेश किया, जिसे सुनते ही फैंस दीवाने हो गए हैं। मलिक ने इसी साल आई सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का गाना 'अल्लाह दुहाई है' का कवर गाया है। ट्विटर से लेकर यूट्यूब पर फैंस केवल इसी गाने की बात कर रहे हैं। फैंस ने इस गाने को सलमान के गाने से भी बेहतर बताया है।

भारतीय फैंस को जायन मलिक ने दिया बड़ा तोहफा

भारतीय फैंस को जायन मलिक ने दिया बड़ा तोहफा

इंग्लिश सिंगर और सॉन्गराइटर जायन मलिक ने बॉलीवुड गाने का कवर गाया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जायन ने इस साल आई सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का टाइटल ट्रैक 'अल्लाह दुहाई है' का कवर गाया है। इस गाने को उन्होंने मंगलवार को रिलीज किया और देखते ही देखते गाना सुपरहिट हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यूट्यूब पर इस गाने को अब तक लगभग दो करोड़ लोग देख चुके हैं। वहीं ट्विटर पर भी डेढ़ करोड़ से ज्यादा व्यूज हैं। जायन के कवर की चर्चा हर जगह हो रही है। जहां सलमान खान के ओरिजिनल गाने में पूरा बॉलीवुड टच था, वहीं जायन ने अपने वर्जन में ईडीएम की बीट्स दी हैं। गाने की पॉप्यूलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यूट्यूब पर 'अल्लाह दुहाई है' सर्च करने पर सबसे पहले सलमान की बजाय जायन का गाना आता है।

जायन की आवाज के दीवाने हुए फैंस

जायन की आवाज के दीवाने हुए फैंस

जायन मलिक का ये देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ट्विटर पर लोगों ने जायन की आवाज की तारीफ करते हुए कहा कि ये गाना अरिजिनल से भी अच्छा है। हालांकि कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें अपनी हिंदी पर काम करना चाहिए। देखिए जायन के कवर पर फैंस के रिएक्शन्स-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+