'कोरोना ने मेरे दो अपने छीन लिए, बेहद मुश्किल दौर से गुजरी हूं...' युजवेंद्र की पत्नी धनश्री का छलका दर्द

'मैं अस्पताल में थी और बेहद बुरा दौर देखा...मैं सभी तरह की एहतियात बरत रही हूं, लेकिन...'

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हर किसी की जिंदगी को बदलकर रख दिया है। देशभर में हर दिन 3 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं और मौतों का आंकड़ा भी 4 हजार से ऊपर बना हुआ है। कोरोना की वजह से अपनों को खोने वाले और इलाज के लिए अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे पीड़ितों के परिजन सोशल मीडिया पर अपनी कहानियां बयां कर रहे हैं। इस बीच क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक मैसेज लिखा है। साथ ही धनश्री ने इस बात का भी खुलासा किया है कि वो काफी समय से सोशल मी़डिया से क्यों दूर थी।

Recommended Video

    Yuzvendra Chahal, wife Dhanashree facing tough times, share her pain| वनइंडिया हिंदी
    'कुछ वजहें थीं, जिनकी वजह से...'

    'कुछ वजहें थीं, जिनकी वजह से...'

    गौरतलब है कि धनश्री वर्मा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। हालांकि काफी समय से उन्होंने कोई वीडियो शेयर नहीं किया था। गुरुवार को धनश्री ने इसकी वजह का खुलासा किया। धनश्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'मैं सोशल मीडिया पर कुछ समय से एक्टिव नहीं थी, जिसकी एक वजह है। कुछ कारण थे, जिनकी वजह से ना मैं डांस कर पा रही थी और ना ही आपके मैसेज का जवाब दे पा रही थी।'

    'मेरे लिए काफी मुश्किल और चुनौतियों भरा वक्त था'

    'मेरे लिए काफी मुश्किल और चुनौतियों भरा वक्त था'

    अपनी इंस्टा स्टोरी में धनश्री ने आगे लिखा, 'अप्रैल से मई के बीच का दौर मेरे लिए काफी मुश्किल और भावनात्मक रूप से चुनौतियों भरा रहा, क्योंकि मेरी मां और भाई कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उस वक्त मैं आईपीएल के बायो बबल में थी और बेहद मजबूर थी। हालांकि समय-समय पर मैं उनके हाल-चाल ले रही थी। ऐसे वक्त में अपने परिवार से दूर रहना वाकई बहुत मुश्किल होता है।'

    'मेरे सास-ससुर कोरोना से संक्रमित हैं'

    'मेरे सास-ससुर कोरोना से संक्रमित हैं'

    धनश्री ने बताया, 'भगवान का शुक्र है कि वो दोनों कोरोना वायरस से रिकवर हो गए। लेकिन, मैंने अपनी आंटी और बेहद करीबी अंकल को कोरोना वायरस की वजह से खो दिया। अब मेरे सास-ससुर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, जिन्हें गंभीर लक्षण हैं। मेरे ससुर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि मेरी सास का इलाज घर पर ही चल रहा है।'

    'अस्पताल में बेहद बुरा दौर देखा...'

    'अस्पताल में बेहद बुरा दौर देखा...'

    धनश्री ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं अस्पताल में थी और वहां बेहद बुरा दौर देखा...मैं सभी तरह की एहतियात बरत रही हूं, लेकिन...। दोस्तो प्लीज, जितना हो सके अपने घर में रहिए और अपने परिवार की देखभाल कीजिए। अगर आपके आसपास ऐसे लोग हैं, जो कोरोना वायरस की वजह से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, तो किसी भी तरीके से प्लीज उनकी मदद कीजिए।'

    'अगर आप सुरक्षित हैं तो ईश्वर को धन्यवाद दीजिए'

    'अगर आप सुरक्षित हैं तो ईश्वर को धन्यवाद दीजिए'

    इसके साथ ही धनश्री वर्मा ने लोगों से ईश्वर का धन्यवाद देने की अपील की। उन्होंने लिखा, 'अगर आप अपने घर पर हैं और परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं तो इसके लिए ईश्वर को धन्यवाद दीजिए। हर दिन ईश्वर को धन्यवाद दीजिए, सुरक्षित रहिए और कोरोना वायरस से बचाव के सभी नियमों का पालन कीजिए। ऐसे वक्त में डांस करना और कुछ लिख पाना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन, मैं फिर से शुरू करने की पूरी कोशिश करूंगी। मैं बस यही कहना चाहती हूं कि मुश्किल हालात में लोगों की मदद कीजिए, क्योंकि हमें इस लड़ाई की जीतना है।'

    युजवेंद्र के साथ बायो-बबल में थीं धनश्री

    युजवेंद्र के साथ बायो-बबल में थीं धनश्री

    आपको बता दें कि आईपीएल के 14वें सीजन में युजवेंद्र चहल आरसीबी टीम का हिस्सा थे। कई खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने के बाद आईपीएल को 4 मई को स्थगित कर दिया गया। आईपीएल के लिए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को अपने परिवार को साथ रखने की इजाजत दी थी, जिसकी वजह से धनश्री वर्मा अपने पति युजवेंद्र के साथ बायो-बबल में थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+