श्री श्री को मिला युवी का साथ, बोले गुरुजी You Rock
नई दिल्ली। ऑर्ट ऑफ लिविंग के 40 वर्ष पूरे होने के मौके पर दिल्ली के यमुना तट पर आयोजित हो रहे भव्य कार्यक्रम को लेकर एक तरफ जहां हंगामा हो रहा है तो दूसरी तरफ युवराज सिंह इस कार्यक्रम का समर्थन किया है।
रीयल हीरो हैं युवराज सिंह इसलिए बन रही है फिल्म

युवराज सिंह ने श्री श्री के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा है कि 35 लाख लोग शांति के लिए वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। गुरुजी आप धमाल है। गौरतलब है कि श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग (AOL) को एनजीटी ने नोटिस भेजा था और उनपर पांच करोड़ रुपए का जुर्माना ठोंका था। लेकिन आज एनजीटी ने उन्हें बड़ी राहत दी है।
एनजीटी ने आर्ट ऑफ लिविंग को आज शाम पांच बजे तक 25 लाख रुपए देने को कहा है। बाकि राशि को बाद में दिये जाने का भी निर्देश दिया गया है। इसके लिए उन्हें तीन हफ्ते का समय दिया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications