NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का जगन मोहन रेड्डी ने किया ऐलान
नई दिल्ली, 24 जून। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला होंगी जो सर्वोच पद पर पहुंचेंगी। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने का मानना है कि वह हमेशा से ही एससी, एसटी, ओबीसी को प्रतिनिधित्व देने की बात करते हैं और द्रौपदी मुर्मू इसी विचारधारा के तहत आती हैं, लिहाजा हम उनका समर्थन करते हैं। पिछले तीन सालों में जगन ने इस वर्ग के उत्थान के लिए कई अहम कदम उठाए हैं, कैबिनेट में भी इस बात का खयाल रखा गया है।
Recommended Video

हालांकि द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान जगन मोहन रेड्डी मौजूद नहीं रहेंगे क्योंकि वह पहले से ही शेड्यूल कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेंगे। उनकी पार्टी के राज्यसभा सांसद विजयसाई रेड्डी और लोकसभा के सांसद मिधुन रेड्डी हिस्सा लेंगे। गौर करने वाली बात है कि द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होंगे। द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन दायर करेंगी। वह ओडिशा से पहली महिला हैं जिन्हें बड़े राजनीतिक दलों ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया है। वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल रह चुकी हैं। वर्ष 2015 से 2021 के बीच हव झारखंड की राज्यपाल थीं।
आदिवासी समुदाय से आने वाली द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज से आती हैं। द्रौपदी मुर्मू ने तमाम चुनौतियों के बी अपनी पढ़ाई पूरी की। वह अरबिंदो इंटीग्रल एजूकेशन सेंटर रैरनगंज में पढ़ाी भी थीं। मुर्मू ने अपना राजनीतिक रियर यहीं से शुरू किया था। वह ओडिशा विधानसभा की सदस्य भी रैरंगपुर से रह चुकी है। वह ओडिशा सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। उन्हें 2007 में सर्वश्रेष्ठ एमलए के तौर पर ओडिशा विधानसभा ने नीलकंठ अवॉर्ड से भी सम्मानित किया था।












Click it and Unblock the Notifications