फिर से क्यों वायरल हो रहे ध्रुव राठी? क्या मामला जुड़ा है अरविंद केजरीवाल से? जानिए सच्चाई
लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। ध्रुव राठी ने पिछले महीने एक वीडियो बनाया था और भारत की तुलना उत्तर कोरिया से की थी। अब एक महीने के बाद ध्रुव ने इस का अगला पार्ट बनाया है।
इस वीडियो में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राठी ने सवाल खड़े किए हैं। पहले भाग की तरह, वीडियो का दूसरा भाग भी वायरल हो गया है और लाइव होने के बाद इसे करीब दस मिलियन लोगों ने देखा है।

अपने इस नए वीडियो में ध्रुव ने इशारा किया कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है और आरोप लगाया कि यह कदम देश में विपक्षी नेताओं को चुप करने के लिए उठाया गया है।
अपने दूसरे वीडियो में, राठी इस बारे में बात करते हैं कि कैसे सरकार ने कांग्रेस के बैंक खाते को फ्रीज कर दिया है और कैसे ईडी ने कथित तौर पर बिना किसी पैसे के लेनदेन या दोषसिद्धि के केजरीवाल को गिरफ्तार कर रखा है।
ध्रुव राठी ने अपने वीडियो में लोगों से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने, वोट करने और दूसरों को वोट देने के लिए मनाने की अपील की। ध्रुव राठी के इस वीडियो पर लोगों ने अगल-अगल तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कुछ यूजर्स ने ध्रुप राठी के इस वीडियो को सराहा है कि कुछ लोगों ने कहा कि जब 2024 के लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो वह केंद्र सरकार के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं।
कौन हैं ध्रुव राठी?
ध्रुव राठी एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उनका जन्म हरियाणा में हुआ है। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा जर्मनी से की है। ध्रुव राठी के यूट्यूब पर 16.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं, ट्विटर पर उनके लगभग 2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए टाइम मैगजीन ने पिछले साल उन्हें नेक्स्ट जेनरेशन लीडर्स की लिस्ट में शामिल किया था।












Click it and Unblock the Notifications