झील में नहाते समय TikTok वीडियो शूट करना पड़ा भारी, डूबने से युवक की मौत

हैदराबाद। हैदराबाद से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शहर के बाहरी इलाके में स्थित झील में 22 सा एक लड़के की डूबने से मौत हो गई है। ये घटना उस समय घटी जब शख्स अपने दोस्त के साथ टीक-टॉक वीडियो के लिए पानी में खड़े होकर पोज दे रहा था। लेकिन पोज देते समय ही अचानक उसका पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में डूब गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार शाम की है।

youth drowned in a lake on the outskirts of Hyderabad, during TikTok video shooting

लेकिन यह मामला गुरुवार को सामने आया जब घटना का वीडियो सामने आया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तेलंगाना में संगारेड्डी जिले के नरसिंह ने मंगलवार को हैदराबाद के बाहरी इलाके कुतुबलापुर ब्लॉक के दुल्लापल्ली गांव में अपने चचेरे भाई प्रशांत के घर गया हुआ था। इसके बाद दोनों नहाने के लिए गांव के पास ही टुमार झील चले गए। और वहां नहाते हुए टीक-टॉक के लिए वीडियो शूट किया और पानी में उतर कर सेल्फी भी लेना शुरू किया। इस बीच प्रशांत पानी में अपने नाचते हुए दोस्त नरसिम्हा का वीडियो बनाने के लिए किनारे पर लौट आया।

मुश्किल से एक मिनट बाद ही नरसिम्हा थोड़ा गहराई में जाने की कोशिश की, लेकिन उसे गहराई का अंदाजा नहीं था और वह खाई में फिसल गया और तैरना उसे आता नहीं था, इसलिए वो डूबने लगा। नरसिम्हा को डूबते हुए देख झील के आसपास कई लोग थे जो हल्ला करने लगे, इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसको के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। फिर पेशेवर तैराकों को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस भी उस दिन ज्यादा कुछ नहीं कर पाई क्योंकि अंधेरा होने लगा था। इसके बाद बुधवार सुबह उन्होंने शव को बरामद किया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने वीडियो को जब्त कर लिया है और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- Ex-हसबैंड को महिला ने मकान-मालिक समेत प्रेमियों से मरवाया, लाश के पास ही तीनों ने खाना खाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+