दो प्रेमियों के साथ मिलकर महिला ने पूर्व पति की कर दी हत्या, लाश के पास ही तीनों ने खाना खाया

राजकोट। गुजरात में राजकोट के नवागाम क्वार्टर्स से पिछले दिनों एक अधेड़ की लाश बरामद हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पूर्व पत्नी को अरेस्ट किया है। आरोप हैं कि उसने अपने 2 प्रेमियों के साथ मिलकर अधेड़ को मारा। लाश पर चाकू से गोदे जाने के 8 घाव मिले थे। महिला के मकान-मालिक से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कहा कि वह मुझसे कह रही थी..."मैंने अपने पति को निपटा दिया है"
बाद में पुलिस को पता चला कि जिस शख्स के कमरे में वह महिला रह रही थी, वो मकान मालिक भी उसका प्रेमी है। तब पुलिस ने महिला, मकान मालिक एवं एक अन्य व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया।

महिला और दोनों प्रेमियों ने लाश के पास बैठकर खाना खाया

महिला और दोनों प्रेमियों ने लाश के पास बैठकर खाना खाया

गिरफ्त में आने पर हत्यारोपी महिला ने कुबूला कि दो प्रेमी भी वारदात में शामिल थे। तीनों ने लाश के पास बैठकर ही खाना भी खाया था। हत्या की यह वारदात पिछले मंगलवार को शक्ति सोसायटी के क्वार्टर में अंजाम दी गई थी। मृतक जमनागर का दिलीप हमीर भाई परमार के रूप में पहचान गया। वहीं, आरोपित महिला की पहचान कुसुम गोहेल के रूप में हुई।

चार महीने पहले ही हो गया था दिलीप से तलाक

चार महीने पहले ही हो गया था दिलीप से तलाक

पुलिस के मुताबिक, कुसुम गोहेल और उसके दो प्रेमियों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। दो दिनों के भीतर ही तीनों गिरफ्तार कर लिए गए हैं। कुसुम का कहना है कि चार महीने पहले ही दिलीप से तलाक हो गया था। हालांकि, तलाक होने के बावजूद वह बार-बार घर पर आकर मार-पीट करता था। वह हावी होने की कोशिश करता था। तब मैंने अपने दोनों प्रेमी सुरेशभाई दरजी और जशाभाई कोली से मिलकर दिलीप को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया।

तीनों ने 8 बार छुरा घोंपकर मौत के घाट उतार दिया

तीनों ने 8 बार छुरा घोंपकर मौत के घाट उतार दिया

प्लान के मुताबिक दिलीप को खाना खाने के बहाने घर पर बुला लिया। उसके घर आते ही सुरेश और जशा ने 8 बार छुरा घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। फिर सुरेश ने लाश को वॉशरूम में रखकर खून के दाग साफ किए। दूसरे दिन दोपहर तक तीनों वहां रहे और लाश के पास बैठकर खाना भी खाया था। बाद में तीनों वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पहले तो तीनों को गिरफ्तार किया, फिर खून करने के लिए उपयोग में लिया गया छुरा और खून वाले कपड़े भी बरामद किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+