युवा कांग्रेस ने प्रस्‍ताव पारित कर राहुल गांधी को कांग्रेसअध्यक्ष बनने की मांग की

युवा कांग्रेस ने प्रस्‍ताव पारित कर राहुल गांधी को कांग्रेस के अध्यक्ष बनने की मांग की

नई दिल्‍ली, 06 सितंबर। कांग्रेस पार्टी की सोमवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अयोजित की गई जिसमें भारतीय युवा कांग्रेस ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के लिए फिर से कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया।

congress

बता दें लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष पद के लिए जद्दोजहेद चल रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी का अगला अध्‍यक्ष कौन हो इसको लेकर अजमंजस बना हुआ है। राहुल गांधी ने चुनाव के बाद अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया था जिसके बाद से सोनियां गांधी पार्टी की अंतरिम अध्‍यक्ष बनकर ये जिम्‍मेदारी संभाल रही हैं। कुछ कुछ दिनों पर पार्टी के अध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी एक बार फिर राहुल गांधी को देने की मांग उठती रही है लेकिन कांग्रेस नेता इस बात पर एक मत नहीं हैं। लंबे समय बाद एक बार फिर अब भारतीय युवा कांग्रेस ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को पुन:अध्‍यक्ष बनाने की मांग की है।गौरतलब है कि यूथ कांग्रेस की दो दिवसीय इस मीटिंग में कई विषयों पर गहन चिंतन हुआ और लोगों ने कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में वर्तमान समय में और आने वाले समय में पार्टी के समक्ष आने वालें चुनौतियों पर बात की गई। उनचुनौतियों पर कैसे सफलता प्राप्त की जा सकती है इस पर लोगों ने सुक्षाव दिया।
इस बैठक में युवा संगठन के प्रमुख कार्यक्रमों,आंतरिक चुनाव, सदस्यता अभियान, समेत सभी प्रमुख मुद्दों पर भी विचार विमर्श हुआ।

युवा संगठन ने देश में बेरोजगारी, मंहगाई, किसानों की समस्या, राष्ट्रीय सुरक्षा, देश की संपत्तियों को बेचने जैसे कई मुद्दों पर बात की और संगठन के लोगों ने इन मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। संगठन के पदाधिकारियों ने इन जनविरोधी मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को आने वाले दिनों में घेरने की भी बात कही।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव कृष्णा अल्लावारू ने की।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने संगठन के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी जी को पुन: कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहिए, इसके लिए बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव कृष्णा अल्लावारू बोले- युवा संगठन के कार्यकर्ता इस तानाशाह सरकार के खिलाफ आने वाले दिनों में संघर्ष करेंगे और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और राहुल गांधी का संदेश जन जन तक पहुंचाएंगे। एकमत होकर युवा संगठन के नेताओं ने राहुल गांधी को दोबरा कांग्रेस पार्टी का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाने की मांग करते हुए प्रस्‍ताव पारित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+