बिजली पर बरसे राजनाथ सिंह, कहा न आप अपनी घरवाली का चेहरा देख पाते हैं और ना वो...
नयी दिल्ली। असम में अगले चरण के चुनाव के लिए शनिवार को प्रचार अभियान थम गया। इस चरण में असम विधानसभा चुनाव की 61 सीटों के लिए मतदान होंगे। ये असम के आखिरी चरण का मतदान होगा। यहां मतदान 11 अप्रैल होगा। ऐसे में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

भाजपा के बड़े दिग्गज नेताओं ने असम में अलग-अलग जगहों पर चुनावी रैली की। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने चेंगा में चुनावी सभा को संबोधित किया। चेंगा में उन्होंने तरुण गोगोई की सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस रैली में उन्होंने असम में बिजली कटौती की समस्या पर खूब हमला किया।
बिजली कटौती पर राजनाथ सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि राज्य में बिजली की हालत ऐसी हैं कि रात को जब लोग घर पहुंचते हैं तो न वो घरवाली का चेहरा देख पाते हैं और न घरवाली उनका। कांग्रेस पर हमला करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि असम में विकास के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है। राजनाथ सिंह ने जनता से अपील की कि वह भाजपा गठबंधन को वोट दें। उन्होंने कांग्रेस सरकार की गलतियां गिनवाई।












Click it and Unblock the Notifications