'मैं आपको जानती हूं...आप तो लोकसभा टीवी में नौकरी करते हो', PM मोदी से बोली उज्जैन सांसद की बेटी

नई दिल्ली, 27 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बच्चों के साथ के साथ अच्छी खासी बनती है। वो बच्चों से मिलना और उनसे संवाद करने का मौका कभी नहीं छोड़ते। लेकिन इस बार एक बच्ची ने उन्हें चौंका दिया। एक 8 साल की बच्ची ने पीएम से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री के सवालों को बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। दरअसल, ये उज्जैन से भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया की 8 साल की बच्ची थी जो पीएम से बोली 'मैं आपको जानती हूं... आप तो लोकसभा टीवी में नौकरी करते हो'।

पीएम मोदी से आहना की भेंट

पीएम मोदी से आहना की भेंट

बुधवार को उज्जैन के भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया की 8 साल की बेटी आहना ने भी पीएम से मुलाकात की। बच्ची ने PM से बातचीत भी की। PM ने आहना से पूछ- क्या तुम जानती हो मैं कौन हूं? जवाब में बच्ची ने कहा हां मैं आपको जानती हूं। आप मोदी जी हैं। आपको मैंने टीवी पर भी देखा है। आप लोकसभा टीवी में काम करते हो। बच्ची के मासूम जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। पीएम ने बच्ची को चॉकलेट्स भी दिया।

परिवार के साथ संसद आए थे उज्जैन सांसद

परिवार के साथ संसद आए थे उज्जैन सांसद

उज्जैन के भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया अपने परिवार को संसद भवन लेकर आए थे। जहां उन्होंने परिवार के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उनकी 8 साल की बेटी आहना भी उनके साथ थीं।

गडकरी ने फिरोजिया को दिया था चैलेंज

गडकरी ने फिरोजिया को दिया था चैलेंज

सांसद अनिल फिरोजिया ने पिछले दिनों अपना वेट काफी कम किया है। उन्होंने 16 किलो वजन घटाया है। वे अपने वजन को लेकर उस वक्त चर्चा में आए थे जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें चैलेंज दिया था। दरअसल, ये चैलेंज उनके मोटापे को कम करने को लेकर था। लेकिन सांसद फिरोजिया ने इसे गंभीरता से लिया और काफी मेहनत करके उन्होंने अपना वजन 16 किलो तक कम कर लिया।

ये था चैलेंज

ये था चैलेंज

उज्जैन सांसद से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि आप जितना वजन कम करेंगे क्षेत्र में विकास के लिए उतने हजार करोड़ रुपए विकास कार्यों के लिए दिए जाएंगे। अब अनिल फिरोजिया ने 16 किलो वजन घटा लिया है। उन्हें उम्मीद है कि अब उज्जैन संसदीय क्षेत्र में विकास के लिए 16 करोड़ रुपए मिलेंगे।

114 किलो के हुए सांसद अनिल फिरोजिया

114 किलो के हुए सांसद अनिल फिरोजिया

पार्टी के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चैलेंज को सांसद फिरोजिया ने पूरा किया। वो वजन 14 किलो और घटाना चाहते हैं। वे इसके लिए रोजाना सुबह 8 किमी पैदल चलते हैं। घर के गार्डन में जमकर पसीना बहाते हैं। खान-पान पर विशेष ध्यान रखने लगे हैं। बता दें कि पहले उनका वजन 130 किलो था। लेकिन अब उनका वजन 114 किलो हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+