शाहजहांपुर की रैली में सीएम योगी ने सपा पर लगाए आतंकियों को बचाने के आरोप

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के चौथे चरण के प्रचार के आखिरी दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शाहजहांपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने बसपा-सपा गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस के शासन में कानून व्यवस्था, बिजली, सड़क आदि की व्यवस्था खराब थी। वहीं, उन्होंने सपा पर आतंकियों को बचाने के एजेंडे पर काम करने का आरोप भी लगाया।

शाहजहांपुर की रैली में सपा पर बरसे योगी आदित्यनाथ

शाहजहांपुर की रैली में सपा पर बरसे योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'जब हमारी सरकार आई और सुरेश खन्ना मंत्री बने तब उन्होंने कहा कि कैबिनेट मीटिंग के लिए क्या मुद्दे होने चाहिए। मैंने उनसे पूछा कि समाजवादी पार्टी ने क्या मुद्दे उठाए थे, इसपर उन्होंने (सुरेश खन्ना) कहा कि 'सपा सरकार आतंकवादियों के खिलाफ मामलों को वापस लेती थी।'

कन्नौज की रैली में सांड के घुस आने पर भी तंज किया

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप कैसी सरकार चाहते हैं। ये आपको तय करना है। बंगाल और ओडिशा में लाखों की भीड़ से एक ही आवाज आती है फिर से मोदी की सरकार चाहिए। सबके मन में एक उत्साह है कि नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बनें।' सीएम योगी ने महागठबंधन की कन्नौज की रैली में सांड के घुस आने पर भी तंज किया। सीएम योगी बोले, 'मैं कन्नौज से आ रहा था तब पता चला कि महागठबंधन की जनसभा में नन्दी घुस गई थी, वह काफी नाराज थीं। तो मैं कहना चाहता हूं कि उनको अब नन्दी जी भी बख्शना नहीं चाहती है।'

'सपा-बसपा सरकार में आतंकियों पर दर्ज मुकदमे वापस होते हैं'

'सपा-बसपा सरकार में आतंकियों पर दर्ज मुकदमे वापस होते हैं'

प्रदेश के विकास को रोकने वाले, बेरोजगारों को पलायन के लिए मजबूर करने वालों पर क्या अभी भी जनता मेहरबान बनी रहेगी। सपा-बसपा की सरकार बनते ही आतंकियों पर दर्ज मुकदमे वापस होते हैं। लेकिन हमनें बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो दल बनाया, हम किसानों के लिए काम कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि यूपीए सरकार में 270 जिले आतंकवाद और नक्सलवाद से पीड़ित थे, लेकिन देश सुरक्षित हाथों में गया और अब केवल 5 से 6 जिले ही इससे पीड़ित हैं और जल्द इस आतंकवाद का खात्मा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+