SP-BSP गठबंधन पर योगी आदित्यनाथ का तंज- जब शिवपाल की कोई बहन नहीं तो फिर बुआ कहां से आईं?
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य की पिछली सरकरों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय था जब मुहर्रम और ईद पर बिजली मिलती थी लेकिन होली और दिवाली पर नहीं मिलती थी। यूपी के सिद्धार्थ नगर जिले के डोमरीगंज निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब की स्थिति बिल्कुल अलग है।

पिछली सरकारों ने जाति देखर दिए बिजली कनेक्शन
बीजेपी नेता ने कहा कि इससे पहले लोगों की जाति देखकर बिजली के कनेक्शन दिए जाते थे और होली और दिवाली पर उनकी बिजली नहीं मिलती थी लेकिन मुहर्रम और ईद पर क्या? बता दें कि योगी आदित्यनाथ की यह टिप्पणी राज्य में 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले एक रैली में पीएम मोदी की टिप्पणियों को याद दिलाली है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि अगर लोगों को रमजान पर बिजली मिलती है, तो उन्हें दिवाली के दौरान भी बिजली मिलनी चाहिए। इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन (SP-BSP-RLD alliance) पर भी निशाना साधा है।

सीएम योगी बोले- जब बहन ही नहीं थी तो बुआ कहां से आईं
मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव कहते हैं कि उनकी कोई बहन नहीं है। तो फिर बुआ कहां से आ गईं? दरअसल योगी आदित्यनाथ का बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को लेकर निशाना साधा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सभी जानते हैं कि नया रिश्ता एक दूसरे को पापों को छिपाने के लिए बनाया गया है और यह रिश्ता अंतत: 23 मई को टूट जाएगा। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उनको बयान पर लोग जवाब देंगे क्योंकि जहां भी उनकी पार्टी कमजोर थी वहां से उन्होंने ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जो भाजपा के वोट शेयर में कटौती करेंगे।
यह भी पढ़ें- वाराणसी लोकसभा सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

लोग मुहनोचवा की तरह कांग्रेस को देंगे जोरदार जवााब
योगी आदित्यनाथ ने 'शहजादी' (प्रियंका गांधी) नाम लेते हुए कहा कि लोग मुहनोचवा की तरह कांग्रेस को जोरदार जवाब देंगे। दरअसल आपको बता दें कि साल 2002 में देश के कुछ ग्रामीण हिस्सों में एक ऐसी अफवाह उड़ी थी कि आकाश में एक ऐसी वस्तु उड़ रही है जिसमें लाइटें जलती हैं और वो रात में लोगों पर अटैक कर रहा है खासकर उनके चेहरे को खरोंच दे रहा और हल्के बिजली के झटके भी दे रहा है। कथित तौर पर 'मुहनोचवा' लगभग 30 जिलों में देखा गया था और सैकड़ों लोगों के चेहरे और बांहों पर गंभीर खरोंच और चोट के निशान थे।












Click it and Unblock the Notifications