Yogi Adityanath पहुंचे दिल्ली, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, संगठन मंत्री बीएल संतोष से की मुलाकात
नई दिल्ली, 11 मार्च: उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मिले। योगी आदित्यनाथ शाम 5 बजे पीएम मोदी और 6 बजे जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह रात 8 बजे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और 9 बजे गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

यूपी सदन में योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत हुआ
दिल्ली में यूपी सदन पहुंचने पर योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद योगी संगठन मंत्री बीएल संतोष से मिलने उनके आवास पहुंचे। यहां दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। इस मौके पर असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे। बीएल संतोष ने योगी आदित्यनाथ को यूपी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।बीएल संतोष और सर्बानंद सोनोवाल से हुई मुलाकात के बाद योगी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ''भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, कुशल संगठनकर्ता माननीय राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बीएल संतोष जी तथा माननीय केंद्रीय मंत्री श्री सर्वानंद सोनोवाल जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की. अपना अमूल्य समय प्रदान करने हेतु आप दोनों का हार्दिक आभार!''
होली के बाद सीएम पद की शपथ ले सकते हैं योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने लगातार दूसरी बार स्पष्ट बहुमत से जीत हासिल की है। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने अकेले 255 सीटों पर जीत हासिल की है। योगी आदित्यनाथ ने राज्य में सरकार गठन से पहले शुक्रवार को यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, होली के बाद योगी आदित्यनाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। बता दें, योगी आदित्यनाथ पिछले 37 वर्षों में राज्य में पूर्ण कार्यकाल पूरा करने के बाद सत्ता में लौटने वाले पहले मुख्यमंत्री होंगे।












Click it and Unblock the Notifications