महाराष्ट्र चुनाव में राहुल गांधी की उपस्थिति मतलब, भाजपा की जीत निश्चित: योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार करने का मतलब है कि भाजपा प्रदेश में 100 फीसदी चुनाव जीतने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जिस पार्टी के लिए प्रचार करते हैं उसका चुनाव हारना निश्चित होता है। राहुल गांधी की उपस्थिति ने कांग्रेस और एनसीपी की हार को निश्चित कर दिया है।

yogi adityanath

बता दें कि आज राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के लातूर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी, बेरोजगारी, कमजोर अर्थव्यस्था को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। गांधी ने लातूर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के संकट और नौकरियों की कमी पर मीडिया चुप है। उन्होंने कहा, 'मीडिया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का काम मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना है।

राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कभी जिम कार्बेट नेशनल पार्क में दिखाई देंगे। कभी चांद की बात करेंगे। लेकिन जो जनता के मुद्दे हैं उनके बारे में कभी बात नहीं करेंगे। लाखों युवा बेरोजगार हुए हैं। चुनाव के समय बेरोजगारी की बात नहीं होगी।युवाओं से वे (मोदी) कहते हैं बेटा चांद की ओर देखो। हिंदुस्तान ने रॉकेट भेजा है। इसरो को कांग्रेस ने बनाया था। राकेट दो दिन में नहीं गया। सालों लगे हैं। लेकिन उसका फायदा नरेंद्र मोदी उठा रहे हैं। चांद पर जाना अच्छी बात है, चांद पर दो दिन में नहीं पहुंचा गया। उसमें सालों की मेहनत है। मगर, चांद पर पहुंचने से भूखे को रोटी नहीं मिलेगी, उसके लिए रोजगार देना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+