'आप' के पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी से योगेंद्र यादव की छुट्टी, बन सकते हैं किसान मोर्चा चीफ

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने पार्टी के पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी [पीएसी] से योगेंद्र यादव को हटा दिया है। आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक इसका औपचारिक ऐलान थोड़ी देर में किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार योगेंद्र को किसान मोर्चा प्रमुख बनाए जाने का प्रस्ताव दिया गया है।

Yogendra Yadav won't be part of AAP's political affairs committee

आपको बताते चलें कि राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं थे। केजरीवाल बैंगलोर में हैं जहां वह 10 दिनों तक प्राकृतिक चिकित्‍सा कराएंगे। बैठक शुरू होने से पहले ही 'आप' में बढ़ती अंतर्कलह से आहत अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी के संयोजक पद से इस्तीफा दे दिया था। बैठक में इस पर भी चर्चा होगी, बैठक अभी जारी है।

न तो आप छोड़ूंगा, न तोड़ूंगा : योगेंद्र यादव

आम आदमी पार्टी (आप) में जारी आंतरिक कलह की खबरों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि वह न तो पार्टी को तोड़ेंगे और न ही छोड़ेंगे। उन्होंने हालांकि आप संयोजक पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा की पेशकश पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। योगेंद्र यादव ने आप के वरिष्ठ नेताओं में बढ़ी तकरार को लेकर आ रही खबरों के बीच बुधवार को होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले कहा कि पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के कई संदेश आ रहे हैं, जिनमें नेताओं से एकजुट रहने की अपील की गई है। 21 सदस्यों वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले योगेंद्र ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे भरोसा है कि शाम में हम आपको यह बताने में सफल रहेंगे कि हम एक कदम आगे बढ़े हैं न कि पीछे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+