पिछले साल कांग्रेस छोड़ने वाले वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री ने थामा NCP का दामन, शरद पवार ने दिलाई सदस्यता

नई दिल्ली, 17 नवंबर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष योगानंद शास्त्री ने बुधवार को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। उन्होंने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। आपको बता दें कि योगानंद शास्त्री ने साल 2020 में विधानसभा के चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

yoganand shastri

योगानंद शास्त्री ने क्यों छोड़ी थी कांग्रेस?

Recommended Video

      Yoganand Shastri ने थामा NCP का दामन, Sharad Pawar ने दिलाई सदस्यता | वनइंडिया हिंदी

      आपको बता दें कि योगानंद शास्त्री कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे, लेकिन पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव से पहले ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के अंदर टिकट बेचने जैसे गंभीर आरोप पार्टी के नेताओं पर लगाए थे, लेकिन उस वक्त उनकी बातों को किसी ने नहीं सुना, जिसकी वजह से उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। योगानंद शास्त्री ने तब सुभाष चोपड़ा पर आरोप लगाए थे कि वह किसी का सम्मान नहीं कर रहे हैं, इसलिए मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।

      सांप्रदायिक ताकतों से सतर्क रहने की जरूरत- शरद पवार

      योगानंद शास्त्री को एनसीपी जॉइन कराने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि इस वक्त देश में कुछ सांप्रदायिक ताकतें राज कर रही हैं, जो देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश में हैं। उन्होंने त्रिपुरा और महाराष्ट्र के अमरावती में हुई हिंसा को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि अगर त्रिपुरा में कुछ हुआ तो महाराष्ट्र या अन्य राज्यों में कुछ होने की जरूरत थी, कुछ ताकतें स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रही हैं, इन ताकतों से सतर्क रहने की जरूरत है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+