बाबा रामदेव के बनाये सामानों में होता है गो-मूत्र: मुस्लिम संगठन का फतवा
चेन्नई। एक बार फिर से योग गुरू बाबा रामदेव अपने योगपीठ पतंजलि के सामानों को लेकर विवादो में हैं। तमिलनाडु के एक मुस्लिम संगठन ने मंगलवार को बाबा रामदेव के बनाये गये प्रोडक्ट के खिलाफ फतवा जारी किया है।
इस फतवे में कहा गया है कि पतंजलि के ज्यादातर सामानों को बनाने के लिए गो-मूत्र का प्रयोग हो रहा है और इस्लाम में गो-मूत्र हराम माना जाता है इसलिए मुस्लिमों को इन सामानों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस मुस्लिम संगठन का नाम तमिलनाडु तौहीद जमात (TNTJ) है।
बाबा रामदेव के बनाये सामानों में होता है गो-मूत्र?
इस समय देश के अग्रणी कंपनियों को कमाई के मामले में टक्कर देने वाली पतंजलि FMCG सेक्टर के लिए यह एक बुरी खबर हो सकती है।फिलहाल इसके बाबत अभी पतंजलि की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।













Click it and Unblock the Notifications