'...ये चंदा ना है अमेरिकन प्‍यारे ये है हिंदुस्‍तान का...', चंद्रयान-3 की सफलता पर 1959 का ये गाना हुआ वायरल

Chandrayaan-3 success Moon Viral song: भारत के चंद्रयान-3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की सफलता का जश्‍न पूरा विश्‍व मना रहा है। भारतीयों की खुशियों को तो को कोई ठिकाना ही नही है। 23 अगस्‍त 2023 की ऐति‍हासिक शाम के बाद से भारत के नेता, अभिनेता, बिजनेसमैन से लेकर आम भारतीय अपने-अपने अंदाज में जश्‍न मना रहे हैं।

Chandrayaan-3

इसके साथ सोशल मीडिया पर चांद से जुड़े कई गाने वायरल हो रहे हैं लेकिन इन सबमें एक गाना जिसने सभी का सबसे अधिक दिल जीता है वो पुरानी 'ब्लैक व्‍हाइट' फिल्‍म का गाना है।

ऐसे ही नहीं कहते हैं ओल्‍ड इस गोल्‍ड! 1959 की फिल्म इंसान जाग उठा का ये गाना भारत की चांद पर पहुंचने की वो हकीकत बयां कर रहा है जिसका जश्‍न इतने सालों बाद चंद्रयान-3 की चांद पर फतेह पर हम भारतीय मना रहे हैं।

फिल्म इंसान जाग उठा (1959) के इस पुराने क्लासिक हिंदी गीत "देखो रे देखो लोग अजूबा" सुनीत दत्‍त गाते नजर आ रहे हैं।

सुनील दत्‍त और मधुबाला पर फिल्‍माएं गए गीत की बीच की लाइन '...ये चंदा ना है अमेरिकन प्‍यारे ये है हिंदुस्‍तान का....', ने हर भारतीय के चेहरे पर मुस्‍कान बिखेर दी है। वो बार-बार इस गाने को सुन रहे हैं और अपने भारतीय होने पर गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।

शक्ति सामंत द्वारा निर्देशित और निर्मित देखो इंसान जाग उठा फिल्‍म के इस खूबसूरत गाने को मशहूर सिंगर मोहम्मद रफी ने गाया है और संगीत एस.डी. बर्मन द्वारा निर्देशित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+