शपथ ग्रहण के बीच पीएम मोदी ने ठुकराई पूर्व सीएम येदुरप्पा की ये मांग

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को शपथ लेने के साथ ही लगातार दूसरी बार देश की बागडोर संभाल ली। पीएम मोदी के साथ 24 कैबिनेट मंत्रियों, और 24 राज्य मंत्रियों के अलावा 9 राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) ने शपथ ली। गुरुवार को सुबह से ही कयास लगाए जा रहे थे किसको मोदी सरकार 2.0 में मंत्रीपद मिलेगा। कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष और पूर्व सीएम बीएस येदुरप्पा ने भी मंत्रीपद के लिए एक नाम की सिफारिश की थी लेकिन इसको स्वीकार नहीं किया गया।

शोभा को मंत्रिमंडल में शामिल करने की येदुरप्पा ने सिफारिश की थी

शोभा को मंत्रिमंडल में शामिल करने की येदुरप्पा ने सिफारिश की थी

कर्नाटक की उडुपी चिकमंगलूर सीट से चुनकर आईं शोभा कारनदलाजे को मंत्रिमंडल में शामिल करने की बीएस येदुरप्पा ने सिफारिश की थी लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया। येदुरप्पा ने पार्टी की महिला विंग की मांग का समर्थन किया था जिसमें कहा गया था कि शोभा कारनदलाजे को मंत्रीपद दिया जाना चाहिए क्योंकि वे बीजेपी से कर्नाटक की अकेली महिला सांसद हैं और उन्हें जो भी जिम्मेदारियां दी गईं, उन्हें उसे बखूबी पूरा किया है।

येदुरप्पा ने आलाकमान से बात करने का दिया था आश्वासन

येदुरप्पा ने आलाकमान से बात करने का दिया था आश्वासन

येदुरप्पा ने विश्वास जताया था कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व उन्हें मंत्रीपद से सम्मानित करेगा। कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष ने ये भी कहा था कि वे इस मामले पर शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। हालांकि मंत्रीपद की शपथ लेने वालों में शोभा का नाम नहीं था। द हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक, येदुरप्पा ने पी.सी. गद्दीगौदर के नाम की भी सिफारिश की थी, लेकिन इनके नाम को भी ठुकरा दिया गया।

57 मंत्रियों ने कल ली थी शपथ

57 मंत्रियों ने कल ली थी शपथ

येदुरप्पा के करीबी नेताओं का तर्क है कि राज्य इकाइयों की मंत्रीपद को लेकर सिफारिश को नजरअंदाज करना असामान्य नहीं है क्योंकि केंद्रीय नेतृत्व मंत्रीपद को समग्र दृष्टि से देखेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मंत्रालय का विस्तार किए जाने पर शोभा को मंत्री बनाया जा सकता है। बता दें कि लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में बीजेपी ने 28 में से 25 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि जेडीएस को एक, कांग्रेस को एक और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+