यासीन मलिक को घर से किया गया गिरफ्तार, मीरवाईज हाउस अरेस्ट

श्रीनगर। घाटी में लगातार अलगाववादी नेताओं पर सरकार सख्त रुख अख्तियार कर रही है। हुर्रियत के चेयरमैन मीरवाईज उमर फारुक को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। उन्हें सब इंस्पेक्टर और मिलिटेंट की हत्या के बाद नजरबंद किया गया है। मीरवाईज को हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि मीरवाइज को शुक्रवार रात दस बजे उनके घर में नजरबंद किया गया है।

yasin malik

एक तरफ जहां मीरवाईज को हाउस अरेस्ट किया गया है तो दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चेयरमैन मोहम्मद यासीन मलिक को भी आज सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। यासीन मलिक की पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि मलिक को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है और उन्हें श्रीनगर की जेल में रखा गया है। आपको बता दें कि जिस मिलिटेंट को जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया है वह तहरीक उल मुजाहिदीन का सदस्य था, उसका नाम मुगीज़ अहमद मीर था। उसे श्रीनगर के जकूरा इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस ने मार गिराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+