यशवंत सिन्हा और आप सांसद संजय सिंह लिए गए हिरासत में , राजघाट पर दे रहे थे धरना
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंश सिन्हा को दिल्ली पुलिस ने राजघाट से हिरासत में लिए गए हैं। वे राजघाट पर प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने में मदद के लिए सशस्त्र बलों को तैनात करने की मांग को लेकर धरना दे रहे थे। उनके साथ धरने में शामिल आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और दिलीप पांडे को भी हिरासत में लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी की वजह दिल्ली पुलिस लॉकडाउन तोड़ना बताई जा रही है।

भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर बताया है कि उनको दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को लेकर राजघाट पर धरना पर बैठे थे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को भी पुलिस ने धरना स्थल से गिरफ्तार किया है। उनके साथ आप नेता दिलीप पांडे भी गिरफ्तार किए गए हैं। यशवंत सिन्हा सोमवार सुबह 11 बजे से ही राजघाट पर प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए सशस्त्र बलों की तैनाती की मांग को लेकर धरना दे रहे थे।
गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि, वाह रे भाजपा सरकार गरीब मज़दूरों को घर पहुँचाने की माँग करना भी गुनाह हो गया है राजघाट पर यशवंत सिन्हा जी के धरने पर गिरफ्तारी हो गई अब थाने पर ले जाया जा रहा है। भाजपा ने गरीबों को मरने के लिए छोड़ दिया। भाजपा केवल अमीरों की सोचती है, अमीरों की पार्टी है क्या गरीब मजदूरों के हक की आवाज उठाना गुनाह है? चाहे जेल भेजो या लाठी चलाओ हम प्रवासी मजदूरों की आवाज उठाते रहेंगे।
वहीं दिलीप पांडे गिरफ्तारी की फोटो शेयर कर लिखा कि, मजदूरों को इज्जत के साथ घर पहुंचाने को लेकर हम लोग राजघाट पर धरने पर बैठे थे, जहां से दिल्ली पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया है। नफरत भड़काने वाले सांसद को भाजपा की पुलिस गिरफ्तार नहीं करती, लेकिन मजदूरों के हक की आवाज उठाई, तो हम सबको अरेस्ट कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications