पूर्वी दिल्ली पहुंचा यमुना का पानी, डूब गईं बड़ी-बड़ी गाड़ियां

दिल्ली में भले ही बाढ़ का खतरा कम हो गया हो, लेकिन यमुना के बढ़े जलस्तर से हालात अभी भी काबू में नहीं हैं। हथनीकुंड बैराज से लगातार छोड़े गए पानी से यमुना में पानी खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है।

नई दिल्ली। दिल्ली में भले ही बाढ़ का खतरा कम हो गया हो, लेकिन यमुना के बढ़े जलस्तर से हालात अभी भी काबू में नहीं हैं। हथनीकुंड बैराज से लगातार छोड़े गए पानी से यमुना में पानी खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है। मंगलवार को पानी पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर पहुंच गया। पानी इतना ज्यादा था की बड़ी-बड़ी गाड़ियां तक इसमें आधी डूब गईं।

Yamuna

यमुना में पानी लगातार बढ़ रहा है और ये मंगलनवार को पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर पहुंच गया। वहां बनी ईस्ट एमसीडी की पार्किंग में पानी पहुंचने से वहां खड़ी सभी गाड़ियां पानी में डूब गईं। एस्टीम से लेकर वैगनआर और स्कॉर्पियो जैसी बड़ी गाड़ियों को भी यमुना का पानी निगल गया। वहां के लोगों ने बताया कि मंगलवार को आए तेज बहाव ने पूरी पार्किंग में पानी भर दिया। इतना ही नहीं, वहां से वजीराबाद जाने वाला रास्ता भी पानी आ जाने से बंद है।

Yamuna

उस्मानपुर में घरों तक भी यमुना का पानी पहुंच गया है। इस इलाके के किसान बस्ती, बदरपुर और सोनिया विहार पुस्ता प्रभावित हैं, जिन्हें जल्द खाली कराया जा सकता है। दिल्ली में यमुना के पानी नदी के आसपास रह रहे लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

ये भी पढ़ें: 6 करोड़ का सोना पहन कांवड़ यात्रा पर निकले 'गोल्डन बाबा', मना रहे हैं सिल्वर जुबली

जलस्तर को देखते हुए एहतियात के तौर पर लोहे के पुल को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। इसके अलावा प्रशासन ने यमुना से सटे निचले इलाकों को खाली करवा लिया है। लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि वो यमुना के किनारों पर ना जाएं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली: खतरे के निशान से ऊपर बह रही है यमुना, बंद किया गया 'लोहा पुल',सड़कों पर रहने के लिए मजबूर लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+