WWE रेसलर ने ऋषि कपूर और इरफान खान को दी श्रद्धांजलि, इंस्टाग्राम पर शेयर की ये तस्वीरें

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन के बाद पूरा फिल्म जगत सदमे में है। दोनों कलाकारों के एक साथ दुनिया को अलविदा कहने के बाद बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड भी शोक में डूबा हुआ है। दुनियाभर से लोग सोशल मीडिया पर अपने चहेते स्टार्स को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। डब्लूडब्लूई रेसलर से हॉलीवुड स्टार बने जॉन सीना ने भी दिग्गज बॉलीवुड सितारों की मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। जॉन सीना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान की तस्वीरें शेयर की हैं।

जॉन सीना ने इरफान और ऋषि कपूर को दी श्रद्धांजलि

जॉन सीना ने इरफान और ऋषि कपूर को दी श्रद्धांजलि

जॉन सीना ने श्रद्धांजलि के तौर पर मुस्कुराते हुए ऋषि कपूर की तस्वीर और लाइफ ऑफ पाई के एक सीन में दिखाए गए इरफान की तस्वीर शेयर की है। हालांकि उन्होंने तस्वीरों को कैप्शन नहीं लिखा लेकिन उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने ढेरों प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, एक लेजेंड ने लेजेंड की फोटो पोस्ट की है। एक अन्य यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए जॉन से पूछा कि कि क्या वह बॉलीवुड फिल्में देखते हैं?

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं जॉन सीना

बता दें कि जॉन सीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इंस्टाग्राम पर किसी भी कैप्शन या मैसेज के बिना मेमों और मोटिवेशनल पोस्ट शेयर करते रहते हैं। एक बार उन्होंने बिग बॉस 13 के प्रतियोगी असिम रियाज की तस्वीरें भी साझा कीं, जब वे शो में एक प्रतिभागी थे। जॉन ने आसिम के फोटो पर भी कोई कैप्शन नहीं लिखा था। उससे पहले उन्होंने शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के बेटे के लिए एक विशेष वीडियो संदेश साझा किया था और बाद में इंस्टाग्राम पर अभिनेता के लिए एक पोस्ट भी शेयर किया था।

24 घंटे के बीच हुआ था इरफान और ऋषि कपूर का निधन

आपको बता दें कि बुधवार को अभिनेता इरफान खान का भी निधन हो गया था। कॉलन इंफेक्शन की वजह से इरफान खान की मौत मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुई थी। वो भी कैंसर से जूझ रहे थे और 2019 में ही लंदन से इलाज करवाकर भारत लौटे थे। इरफान की मौत के 24 घंटे बाद ही अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया था। ऋषि कपूर भी कैंसर से पीड़ित थे और कुछ महीने पहले ही न्यूयॉर्क से अपना इलाज कराकर भारत लौटे थे। अभिनेताओं की मौत पर देश-दुनिया से सोशल मीडिया पर कई लोगों को श्रद्धांजलि दी।

इस फिल्म में साथ नजर आए थे इरफान और ऋषि

इस फिल्म में साथ नजर आए थे इरफान और ऋषि

बता दें कि ऋषि कपूर और इरफान खान ने फिल्म डी-डे में साथ में काम किया था। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में ऋषि कपूर ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाया था। इसमें ऋषि कपूर के साथ अभिनेता इरफान खान और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इरफान खान ने फिल्म में अंडरकवर रॉ अजेंट की भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें: भारत में धीमी हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 12 दिन पर केस हो रहे डबल, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+