पहलवान गंगा में बहाएंगे अपना पदक, जानें ओलम्पिक और कॉमनवेल्थ में मिलने वाले इन पदकों की क्‍या होती हैं कीमत?

देश के शीर्ष पहलवानों ने अपने पदक गंगा नदी में विसर्जित करने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं इन्‍होंने जो ये अपनी कड़ी मेहनत से कमाए पदक बहाने का ऐलान किया है उन मेडल की बाजार में क्‍या कीमत है।

wrestlers protest

wrestlers protest: देश की राजधानी दिल्‍ली में लंबे समय के शीर्ष पहलवान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ये पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। इतने दिनों के धरने के बाद भी जब बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया गया तो इन पहलवानों ने हरिद्वार में जाकर गंगा नदी में अपने सारे पदक विसर्जित करने का ऐलान किया है।

पहलवान अपने मेडल गंगा में करेंगे विसर्जित

पहलवान 23 अप्रैल से नाबालिग सहित खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर डब्ल्यूएफआई प्रमुख और भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को ट्विटर पर इन पहलवानों साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगट ने अपने संयुक्‍त बयान में कहा कि पहलवान हरिद्वार जाएंगे और शाम 6 बजे अपने पदक गंगा में विसर्जित करेंगे

ये पदक हमारे जीवन, हमारी आत्मा हैं

पहलवानों ने कहा कि ये पदक हमारे जीवन, हमारी आत्मा हैं। आज उन्हें गंगा में विसर्जित करने के बाद जीने का कोई कारण नहीं रहेगा। इसलिए हम उसके बाद इंडिया गेट पर आमरण अनशन शुरू करेंगे।

इन पहलवानों की जीवन भर की मेहनत की कमाई है ये पदक

बता दें पहलवानों के लिए गंगा नदी में अपना पदक बहाना कोई आसान बात नहीं है, ये पदक इन पहलवानों की पूरी जीवन की कमाया हुआ सम्‍मान है। जिसे उन्‍होंने बहुत मेहनत से ओलंपिक और कॉमनवेल्‍थ गेम में हासिल किया है और भारत को गौरान्वित किया है। आइए जातने हैं ये पहलवाल जिन पदक को गंगा नदी में बहाने की बात कह रहे हैं उन मेडल की कीमत क्‍या होती है।

जानें गोल्‍ड मेडल की क्‍या होती है कीमत, क्‍या पूरा सोने का होता है?

ओलंपिक खेलों में जो गोल्‍ड मेडल दिया जाता है वो प्‍योर सोने का नही होता हैं। शुद्ध चांदी पर सोना की परत चढ़ाई होती है। जिसका कुल वजन 556 ग्राम होता है, इसमें चांदी का वजन 5050 ग्राम होती है और सोने की मात्रा 6 ग्राम ही होती है। 2022 में जब टोक्‍यो में ओलं‍पिक गेम हुआ था तब अगर इन पदकों को पिघलाया जाए तो उनकी कीमत करीब 65709 रुपये थी।

रजत और कांस्‍य पदक की होती है इतनी कीमत

वहीं सिल्‍वर मेडल की बात करके तो इसका वजन 550 ग्राम होता है, जिसमें प्‍योर चांदी नहीं होती है इसमें 92.5 प्रतिशत सिल्वर और 7.5 प्रतिशत तांबा होता है। कॉस्‍य पदक कॉपर और जिंक से मिलकर बनाया जाता है। जिसमें 95 प्रतिशत कॉपर और 5 प्रतिश जिंक होता है। कीमत की बात की जाए तो सिल्‍वर की कीमत की जाए तो इसकी कीमत $450 और कांस्‍य मेडल की कीमत $5 होती है।

सभी मेडक का साइज एक होता है

बता दें ओलंपिक में मिलने वाले सभी पदकों चाहे वो गोल्‍ड हो, या सिल्‍वर या फिर कांस्‍य सभी का व्‍यास 85 मिलीमीटर होता है, इसकी मोटाई 7.7 से 12.1 मिलीमीटर होती है।

भारत के ये दिग्गज पहलवान जो अपने मेडल को गंगा नदी में बहाने जा रहे हैं वो उन्‍होंने ओलंपिक, राष्ट्रमंडल और एशियाई तीनों खेलों में पदक जीते हैं।

बजरंग पुनिया

  • 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक
  • 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में रजत
  • 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक
  • राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पहला 2018-गोल्डकोस्ट और 2022-बर्मिंघम
  • एक रजत (2014-ग्लास्गो) अपने नाम किया है।
  • इसके अलावा वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में 1 सिल्‍वर और 3 कांस्य


विनेश फोगाट

  • राष्ट्रमंडल खेल वर्ष 2014 में स्‍वर्ण पदक
  • राष्‍ट्रमंंडल खेल वर्ष 2018 में स्‍वर्ण पदक
  • राष्‍ट्रमंडल खेल 2022 में स्‍वर्ण पदक
  • एशियाई खेलों 2018 में एक गोल्‍ड
  • वर्ष 2014 में कांस्य
  • विश्व चैंपियनशिप में दो कांस्य

साक्षी मलिक

  • 2016 रियो ओलंपिक में कांस्य पदक
  • राष्ट्रमंडल खेल 2022 में गोल्‍ड
  • राष्ट्रमंडल खेल 2014 में 1 रजत
  • राष्ट्रमंडल खेल 2018 में जीतने में 1 कांस्‍य

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+