विनेश और बजरंग पुनिया ने कही मेडल वापस करने की बात, बोले- सरकार ने बहुत की बेइज्जती

Wrestler protest News: पहलवानों ने अब पुरस्कार वापस करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी काफी बेइज्जती की है।

Wrestler

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच बुधवार रात को उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई। पहलवानों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की। ऐसे में उन्होंने अब अपना पदक और पुरस्कार लौटाने की पेशकश की है।

मीडिया से बता करते हुए बजरंग पुनिया ने कहा कि जब पुलिसकर्मी हमारे साथ मारपीट करते हुए गाली दे रहे थे, तो क्या वो ये नहीं देख पा रहे थे कि पहलवान पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हैं? ये सिर्फ मैं नहीं था, साक्षी भी वहीं बैठी थीं।

उन्होंने आगे कहा कि अगर पहलवानों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाएगा तो हम पदकों का क्या करेंगे? बल्कि हम सामान्य जीवन जिएंगे। हम सभी पदक और पुरस्कार भारत सरकार को लौटाएंगे।

वहीं इस पर एक पत्रकार ने पूछ लिया कि वो इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में मिले मेडल की बात कर रहे या सरकार द्वारा दिए गए सम्मान की, तो इस पर वहां बैठी विनेश बोल उठीं। उन्होंने कहा कि सारे ले जाओ। इतनी बेज्जती तो कर दी हमारी। कुछ भी छोड़ा नहीं।

क्यों हुआ था रात में बवाल?
दरअसल प्रदर्शनकारी जमीन पर ही सो जाते थे, लेकिन बारिश की वजह से बुधवार को दिक्कत होने लगी। ऐसे में AAP नेता सोमनाथ भारती फोल्डिंग बेड लेकर वहां पहुंचे, लेकिन उसकी इजाजत नहीं थी। इस वजह से पुलिस ने उनको रोक दिया। इसके बाद पहलवान बैरिकेडिंग पर चढ़कर हंगामा करने लगे।

पहलवानों का आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मी नशे में थे। उन्होंने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान कुछ पहलवानों को चोटें आईं। बाद में मीडिया से बात करते हुए विनेश रो उठी थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना महिला पुलिसकर्मियों के उनको धक्का दिया गया।

दिल्ली पुलिस क्या कह रही?
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फोल्डिंग बेड ले जाने की इजाजत वहां पर नहीं थी, इस वजह से भारती को रोका गया। अगर खिलाड़ियों के साथ कुछ भी गलत हुआ है, तो वो लिखित शिकायत दें। दिल्ली पुलिस नियमानुसार जांच करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+