आय से मैच नहीं हुआ डिपॉजिट कैश तो देना पड़ सकता है 200 प्रतिशत तक का जुर्माना
अगर घोषित आय से मैच नहीं हुई आपकी जमा राशी तो देना पड़ सकता है भारी जुर्माना
नई दिल्ली। 500 और 1000 के नोट अवैध घोषित किए जाने के बाद सबसे बड़ी मुश्किल कालाधन रखने वालों के सामने आ गई है। 500-1000 के नोट केवल बैंकों और डाकघरों या फिर रिजर्व बैंक की शाखाओं में ही बदले जा सकेंगे। इसके लिए व्यक्ति को जरुरी दस्तावेद जमा कराने होंगे। ऐसे में रिवेन्यू सचिव मे उन लोगों ने चिंताई और बढ़ा दी है।

राजस्व सचिव ने कहा कि अगर व्यक्ति कि बैंक में जमा की गई नकदी राशी उसके घोषित आय से मेल नहीं खाती तो उसपर कर राशी के अलावा 200 प्रतिशत के दर से जुर्माना लगाया जाएगा।
इतना ही नहीं राजस्व सचिव ने कहा कि विभाग 10 नवंबर से लेकर 30 दिसंबर तक बैंकों में जमा किए जाने वाले उन सभी खातों पर नजर रखेगी जिनमें 2.5 लाख रुपए से ज्यादा का कैश डिपॉजिट होगा।
ट्विट के जरिए विभाग ने कहा है कि ऐसे खाता धारकों की आय और उनके इनकम टैक्स रिर्टन का मिलान किया जाएगा और फिर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
वहीं राजस्व सचिव ने कहा है कि छोटे बिजनेसमैन को घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि 1.5 से 2 लाक रुपए तक की जमा राशी पर घबराने की जरुरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications