World Theatre day 2023: जानिए हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व रंगमंच दिवस, क्या है इतिहास और थीम?
World Theatre day 2023: दुनियाभर में रंगमंच के महत्व को समझाने के लिए हर साल 27 मार्च को वर्ल्ड थिएटर डे को मनाया जाता है। इन दिन को मनाने की शुरुआत 1961 से हुई थी।

World Theatre day 2023: दुनियाभर में हर साल 27 मार्च को वर्ल्ड थिएटर डे मनाया जाता है। हिंदी में इसे विश्व रंगमंच दिवस कहा जाता है। विश्व रंगमंच दिवस दुनियाभर के कलाकारों को समर्पित है। ये दिन थिएटर से जुड़े सभी कलाकार लोगों के लिए बहुत खास होता है। यह दिन लोगों को रंगमंच के महत्व के बारे में शिक्षित और जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोगों को यह बताया जाता है कि रंगमंच समाज के विकास के लिए क्यों जरूरी है।
रंगमंच दुनिया भर में कला, संस्कृति और परंपरा को दिखाने के सबसे प्रमुख तरीकों में से एक है। थिएटर में अलग-अलग नाटक का मंचन करके लगातार सामाजिक बुराइयों और समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने में मदद करता है।
जानिए विश्व रंगमंच दिवस का इतिहास
-विश्व रंगमंच दिवस हर साल 27 मार्च को मनाया जाता है। साल 1961 में इंटरनेशनल थिएटर इंस्टिट्यूट (ITI) ने इस दिन की स्थापना की थी। ये दिन हर साल 27 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय थिएटर समुदाय और ITI केंद्रों द्वारा मनाया जाता है। इस दिन अलग-अलग तरह के कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय थिएटर कार्यक्रम होते हैं।
-विश्व रंगमंच दिवस का पहला संदेश 1962 में जीन कोक्ट्यू ने रचा था। पहला नाटक एथेंस में एक्रोप्लिस में स्थित थिएटर ऑफ डायोनिसस में आयोजित किया गया था। यह नाटक पांचवीं शताब्दी के शुरुआती दौर का माना जाता है। इसी के बाद रंगमंच पूरे ग्रीस में बहुत तेज़ी से फैलना शुरू हुआ था।
जानिए क्या विश्व रंगमंच दिवस 2023 की थीम?
बता दें कि विश्व रंगमंच दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में रंगमंच को लेकर जागरुकता लाना और इसके महत्व को समझाना है। वर्ल्ड थिएटर डे हर साल एक ही थीम पर मनाया जाता है। हर साल 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस 'थिएटर एंड ए कल्चर ऑफ पीस' (Theatre and a Culture of Peace) की थीम पर मनाया जाता है। पिछले 59 सालों से इसी थीम के साथ इस दिन को सेलिब्रेट किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications