World Milk Day 2023: भारत दुनिया का सबसे ज्यादा दूध उत्पादन वाला देश, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन
World Milk Day 2023: दुनियाभर में 'वर्ल्ड मिल्क डे' 01 जून को हर साल मनाया जाता है। भारत दूध उत्पादन में सबसे आगे है। वैश्विक दूध उत्पादन में 24 फीसदी हिस्सा भारत का है।

World Milk Day 2023: दुनियाभर में 01 जून को हर साल विश्व दुग्ध दिवस यानी 'वर्ल्ड मिल्क डे' मनाया जाता है। साल 2001 में संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन ने वैश्विक भोजन के रूप में दूध के महत्व को पहचानने और डेयरी क्षेत्र और इसके निरंतर प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए 1 जून को 'वर्ल्ड मिल्क डे' मनाया जाता है।
01 जून को ही 'वर्ल्ड मिल्क डे' इसलिए मनाया जाता है क्योंकि कई देश पहले से ही जून के शुरुआती हफ्ते में अपना राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाते आ रहे थे। शरुआत में मई महीने के आखिर में 'वर्ल्ड मिल्क डे' मनाने की सलाह दी गई थी लेकिन आखिरकार 01 जून को इस दिन के लिए चुना गया।
World Milk Day: दूध उत्पादन वाले टॉप-10 देश
भारत दुनिया का सबसे ज्यादा दूध उत्पादन वाला देश है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था, दुनिया में मिल्क प्रोडक्शन में नंबर वन देश भारत है।
खाद्य और कृषि संगठन कॉर्पोरेट स्टैटिस्टिकल डेटाबेस (FAOSTAT) के उत्पादन आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में भारत सबसे अधिक दुग्ध उत्पादक वाला देश है। वर्ष 2021-22 में वैश्विक दुग्ध उत्पादन में भारत ने 24 फीसदी योगदान दिया है।
केंद्रीय मत्स्य पालन पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने फरवरी 2023 में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, भारत के दुग्ध उत्पादन में पिछले आठ वर्षों के दौरान यानी वर्ष 2014-15 और 2021-22 के दौरान 51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और वर्ष 2021-22 में बढ़कर 22 करोड़ टन हो गई है।
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक दूध उत्पादक वाला राज्य है। उसके बाद राजस्थान, आंध्र प्रदेश , गुजरात और पंजाब सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाले राज्य हैं।
दूध उत्पादन वाला दूसरा सबसे बड़ा देश संयुक्त राज्य अमेरिका है। अमेरिका फिलहाल 93.5 मिलियन टन दूध का उत्पादन करता है। अमेरिका में सबसे ज्यादा दूध उत्पादक क्षेत्र कैलिफोर्निया, विस्कॉन्सिन, इडाहो, पेंसिल्वेनिया, टेक्सास और मिनेसोटा है।
दूध उत्पादन वाला दूसरा सबसे बड़ा देश चीन है। चीन में 45 मिलियन टन दूध का उत्पादन होता है। चौथे स्थान पर पाकिस्तान है। पाकिस्तान में 42 मिलियन टन दूध का उत्पादन होता है। पांचवें नंबर पर ब्राजील है। ब्राजील में 35.7 मिलियन टन दूध का उत्पादन होता है।
छठे नंबर पर जर्मनी, सांतवें नंबर पर रूस, आठवें नंबर पर फ्रांस, नौवें नंबर पर न्यूजीलैंड और दसवें नंबर पर तुर्की है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications