विश्व पर्यावरण दिवस: पीएम बोले- हमारी हर योजना में पर्यावरण संरक्षण की अपील, दिख रहे परिणाम

नई दिल्ली, 5 जून: पूरी दुनिया में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। भारत में भी इसको लेकर जगह-जगह कार्यक्रम हो रहे और लोगों को जागरुक किया जा रहा। इस अवसर पर दिल्ली के विज्ञान भवन में 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने सद्गुरु और ईशा फाउंडेशन की जमकर तारीख की।

pm

Recommended Video

    World Environment Day: 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' कार्यक्रम में PM Modi | वनइंडिया हिंदी |#News

    लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं। सद्गुरु और ईशा फाउंडेशन आज बधाई के पात्र हैं, मार्च में इनकी संस्था ने मिट्टी बचाओ आंदोलन की शुरुआत की थी और 27 देशों से होते हुए उनकी यात्रा 75वें दिन यहां पहुंची। मुझे संतोष है कि देश में पिछले 8 साल से जो योजनाएं चल रही हैं, सभी में किसी ना किसी रूप से पर्यावरण संरक्षण का आग्रह किया गया। पर्यावरण रक्षा के भारत के प्रयास बहुआयामी रहे हैं। भारत ये प्रयास तब कर रहा है जब जलवायु परिवर्तन में भारत की भूमिका ना के बराबर है।

    पीएम ने कहा कि मिट्टी को बचाने के लिए हमने पांच प्रमुख बातों पर फोकस किया है पहला- मिट्टी को केमिकल फ्री कैसे बनाएं, दूसरा- मिट्टी में जो जीव रहते हैं उन्हें कैसे बचाएं और तीसरा- मिट्टी की नमी को कैसे बनाए रखें, उस तक जल की उपलब्धता कैसे बढ़ाएं। चौथा- भूजल कम होने की वजह से मिट्टी को जो नुकसान हो रहा है, उसे कैसे दूर करें और पांचवा- वनों का दायरा कम होने से मिट्टी का जो लगातार क्षरण हो रहा है, उसे कैसे रोकें।

    प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत ने CDRI और इंटरनेशनल सोलर अलायंस के निर्माण का नेतृत्व किया है। पिछले वर्ष भारत ने ये भी संकल्प लिया है कि भारत 2070 तक नेट जीरो का लक्ष्य हासिल करेगा। पहले हमारे देश के किसान के पास इस जानकारी का अभाव था कि उसकी मिट्टी किस प्रकार की है, उसकी मिट्टी में कौन सी कमी है, कितनी कमी है। इस समस्या को दूर करने के लिए देश में किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड देने का बहुत बड़ा अभियान चलाया गया।

    उन्होंने आगे कहा कि हम कैच द रेन जैसे अभियानों के माध्यम से जल संरक्षण से देश के जन-जन को जोड़ रहे हैं। इस साल मार्च में ही देश में 13 बड़ी नदियों के संरक्षण का अभियान भी शुरू हुआ है। इसमें पानी में प्रदूषण कम करने के साथ-साथ नदियों के किनारे वन लगाने का भी काम किया जा रहा है। इस साल के बजट में हमने तय किया है कि गंगा के किनारे बसे गांवों में नैचुरल फार्मिंग को प्रोत्साहित करेंगे, नैचुरल फॉर्मिंग का एक विशाल कॉरिडोर बनाएंगे। इससे हमारे खेत तो कैमिकल फ्री होंगे ही, नमामि गंगे अभियान को भी नया बल मिलेगा।

    इथेनॉल ब्लेंडिंग के लक्ष्य का प्राप्त किया
    पीएम ने कहा कि आज भारत ने पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। आपको ये जानकर भी गर्व की अनुभूति होगी, कि भारत इस लक्ष्य पर तय समय से 5 महीने पहले पहुंच गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+