World Cup Final 2023: मैच के बीच मैदान में घुसे शख्स को कोर्ट ने भेजा 1 दिन की रिमांड पर
क्रिकेट विश्वकप 2023 के फाइनल मुकाबले के बीच अचानक मैदान में घुसे शख्स को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। मामले में सुनवाई करते हुए अहमदाबाद की अदालत ने आरोपी को एक दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।
आईसीसी विश्व कप फाइनल मैच दौरान मैदान में प्रवेश करने के मामले में गुजरात पुलिस ने त्वरित एक्शल लिया। आरोपी को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट खुलने पर सोमवार को उसे अदालत के सामने पेश किया गया। पुलिस की ओर मामले में पूछताछ के लिए रिमांड की मांग पर कोर्ट ने आरोपी को एक दिन यानी 21 नवंबर शाम 5 बजे तक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

क्रिकेट विश्वकप 2023 के फाइनल मुकाबले के बीच अचानक मैदान में घुसे शख्स के मामले में कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। अदालत ने आरोपी को मंगलवार यानी 21 नवंबर शाम तक एक दिन की रिमांड पर भेजा है।
मामले में जानकारी देते हुए जेसीपी क्राइम नीरज कुमार बडगुजर ने कहा, "कल मैच के दौरान एक शख्स स्टेडियम में घुस गया था। पता चला कि उसका नाम वैन जॉनसन है और वह ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है। उसकी मां इंडोनेशियाई और पिता चीनी है। वह जो कुछ भी कमाता है, उसे खेल मुकाबले देखने में खर्च कर देता है। इससे पहले उसने 2020 में रग्बी मैच के दौरान मैदान में प्रवेश किया। जिसके लिए आरोपी के पर 200 अमेरिकी डॉलर से अधिक का जुर्माना लगाया गया था।
जेसीपी क्राइम बडगुजर ने बताया कि 2023 में भी वो एक महिलाओं के बीच खेले जा रहे एक मैच के बीच मैदान में घुसा था। जिसके लिए उसके ऊपर 500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया। जिसके बाद एक बार फिर वो विश्वकप 2023 के फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान में घुस गया। इस दौरान उसने भारतीय टीम के समर्थन में नीली टी शर्ट पहनकर रखी थी।
बडगुजर ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। कोर्ट ने आरोपी को 1 दिन की रिमांड पर रखने का आदेश दिया है।
पुलिस ने आगे कहा कि आरोपी शख्स ने मैदान के गेट नंबर 1 से स्टेडियम में प्रवेश किया था। फिर उसने कंटीले तारों से ढकी 6.5 फुट ऊंची फेंसिंग के ऊपर से छलांग लगा दी। उनके हाथ भी जख्मी हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications