World Cup Final: IAF के एयर शो से WC की शुरुआत, 1200 ड्रोन का करतब, विश्व विजेताओं का सम्मान
World Cup 2023 Aus vs India Final: सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच चुकी है। अब 19 नवंबर को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ICC वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जिसको लेकर 16 नवंबर की शाम ही टीम इंडिया अहमदाबाद पहुंच चुकी है। किक्रेट के फैन्स को अब बेसब्री से फाइनल मैच का इंतजार है।
खास बात यह है कि मैच को लेकर ग्राउंड से लेकर आकाश तक, सभी तैयारियां जोरों पर जारी हैं। जी हां, इस महामुकाबले की शुरुआत इंडियन एयरफोर्स के 10 मिनट के एयर शो से होगी। यह जानकारी भारतीय वायु सेना (आईएएफ)ने दी है।

भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम विश्व कप फाइनल के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एयर शो करेगी। गुजरात के डिफेंस पीआरओ ने घोषणा की कि सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम मोटेरा इलाके के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मैच की शुरुआत से दस मिनट पहले लोगों को रोमांचित करेगी।
दो दिन रिहर्सल के बाद होगा शो
पीआरओ ने एक बयान में कहा कि एयर शो की रिहर्सल शुक्रवार और शनिवार को जारी है। भारत फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से खेलेगा। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम में आमतौर पर नौ विमान शामिल होते हैं और इसने देश भर में कई एयर शो किए हैं। इसके प्रदर्शन की पहचान विजय निर्माण में लूप युद्धाभ्यास, बैरल रोल युद्धाभ्यास और आकाश में विभिन्न आकृतियों का निर्माण है।
जानें फाइनल मुकाबले का शेड्यूल
- 19 नवंबर दोपहर 12.30 बजे - इंडियन एयरफोर्स का 10 मिनट का एयर शो
- नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 9 हॉक कलाबाजी का प्रदर्शन
- हाफ टाइम परफॉर्मेंस शाम 5 बजकर 30 मिनट पर 15 मिनट
- मैच के दौरान परेड ऑफ चैंपियन के तहत वर्ल्ड कप के विजेता कप्तानों को बीसीसीआई द्वारा सम्मानित
- मशहूर संगीतकार प्रीतम की लाइव परफॉर्मेंस
- स्टेडियम पर 500 डांसर्स की प्रस्तुति
- सेकंड इनिंग के दौरान लेजर शो
- 1200 ड्रोन एक साथ बनाएंगे मनमोहक आकृतियां। आतिशबाजी लुभाएगी।
अहमदाबाद का हवाई क्षेत्र 45 मिनट तक बंद
सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक बयान में यात्रियों को सूचित किया गया कि हवाई क्षेत्र दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से 2 बजकर 10 मिनट तक बंद रहेगा। बताया गया है कि अहमदाबाद हवाई अड्डे से 45 मिनट तक कोई भी यात्री उड़ान संचालित नहीं होगी क्योंकि यहां होने वाले क्रिकेट विश्व कप फाइनल का जश्न मनाने के लिए भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की सूर्य किरण टीम के एयर शो के लिए हवाई क्षेत्र बंद रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications