वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष के लिए अमेरिका के उम्मीदवार अजय बंगा दिल्ली पहुंचने पर कोविड पॉजिटिव
विश्व बैंक के अध्यक्ष के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के उम्मीदवार अजय बंगा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। भारत के लिए प्रस्थान करने से पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

Delhi: विश्व बैंक के अध्यक्ष के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के उम्मीदवार अजय बंगा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बंगा ने अपने इंडिया विजिट के दौरान कोविड के लिए कई टेस्ट कराए और भारत के लिए प्रस्थान करने से पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अजय बंगा की नई दिल्ली यात्रा का आज अंतिम दिन है, और उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी होनी थी, इससे पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पीएम मोदी और निर्मला सीतारमण से मुलाकात से पहले हुए कोरोना पॉजिटिव
बंगा अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन जुटाने के लिए तीन सप्ताह के वैश्विक दौरे के अंतिम चरण के रूप में दो दिवसीय यात्रा के लिए नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने अफ्रीका में दौरे की शुरुआत की और फिर यूरोप, लैटिन अमेरिका और एशिया की यात्रा की। वह मूल रूप से शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलने वाले थे।
अजय बंगा ने खुद को किया होम आइसोलेट
प्राप्त जानकारी के अनुसार,अजय बंगा ने रूटीन टेस्ट के दौरान ही अपना कोविड-19 टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन उनमें कोरोना का कोई कई लक्षण नहीं है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के एक बयान में कहा गया है कि स्थानीय दिशानिर्देशों के चलते उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है, और सभी गाइडलाइन कर पालन कर रहे हैं।
अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि बंगा ने नई दिल्ली पहुंचने पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने अपने दौरे के दौरान कोविड-19 के लिए कई टेस्ट कराए थे और भारत के लिए रवाना होने से पहले निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। प्रवक्ता ने कहा कि बंगा ने किसी भारतीय समकक्ष से मुलाकात नहीं की है। वह स्थानीय दिशानिर्देशों का पालन करते हुए फिलहाल होम आइसोलेटेड हैं।
उनके नामांकन की घोषणा के तुरंत बाद भारत सरकार ने बंगा की उम्मीदवारी का समर्थन किया। उन्हें बांग्लादेश, कोलंबिया, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, घाना, इटली, जापान, केन्या, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया और यूनाइटेड किंगडम से भी समर्थन मिला है।












Click it and Unblock the Notifications