मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का इस्तीफा क्या सच में फाड़ा! सीएम ने क्या कहा? जानिए
एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर ये दावा किया जा है कि मणिपुर के सीएम एन वीरेन सिंह का इस्तीफा महिलाओं ने फाड़ दिया।
मणिपुर हिंसा के बाद मौजूदा सरकार के इस्तीफे का मांग की बीच इसके विरोध का भी दावा किया जा रहा है। एक वायरल वीडियो में दावा किया गया कि कुछ महिलाओं ने एन वीरेन सिंह को पद से इस्तीफा देने से महिलाओं ने रोका। वहीं इसको लेकर सीएम ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं सीएम पद से इस्तीफा नहीं दूंगा।

शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ महिलाओं को एक पत्र को फाड़ते हुए देखा गया। वीडियो में दावा किया गया गया कि ये लेटर सीएम एन बीरेन सिंह का इस्तीफा था, जिसे महिलाओं ने फाड़ दिया। बता दें इससे पहले कई खबरों में ये दावा किया गया कि सीएम इंफाल जाकर राज्यपाल अनुसुइया से मिलने वाले हैं। इस दौरान वे अपना त्यागपत्र उन्हें सौंपेंगे।
संगाई एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री से कहा गया कि या तो वह पद छोड़ सकते हैं या केंद्र हस्तक्षेप करेगा और सत्ता संभालेगा। वहीं पीटीआई के मुताबिक केंद्र ने सीएम एम बीरेन सिंह से उपद्रवियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने को कहा है।
इस्तीफे के खबरों के बीच सीएम एन वीरेन सिंह ने एक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा, "ऐसी गंभीर परिस्थिति में, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं सीएम पद से इस्तीफा नहीं दूंगा।"
जबकि वीडियो में फाड़े जाने वाले पत्र को सीएम एन बीरेन सिंह का त्यागपत्र बताया गया। हालांकि उन्होंने इस्तीफे से साफ इनकार किया है। ऐसे में उनके द्वारा त्यागपत्र लिखने का कोई सवाल ही नहीं उठता। वायरल वीडियो फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications