Women's Day: हर महिला को इन 5 सेफ्टी ऐप्स के बारे में जरूर जानना चाहिए, जो इमरजेंसी में मदद कर सके
Women's Day: महिला को इन 5 सेफ्टी ऐप्स के बारे में जरूर जानना चाहिए, जो इमरजेंसी में मदद कर सके
नई दिल्ली: भारत में महिला सुरक्षा हमेशा से एक अहम मुद्दा रहा है। भारत में हर रोज कई महिलाओं को सेक्शुअल हैरेसमेंट, छेड़छाड़ जैसी किसी न किसी घटना से गुजरना पड़ता है। देश में बढ़ रही महिलाओं के प्रति अपराध से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। ऐसे में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है। तो इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 पर हम आपको कुछ ऐसे मोबाइल फोन ऐप्स के बारे में बताएंगे जो महिलाओं की सुरक्षा में मददगार हैं। इन ऐप्स के जरिए आप अगर किसी मुसीबत में फंस जाती हैं तो तत्काल मदद के लिए आप किसी को सूचना दे सकती हैं। इस वक्त कई ऐसे मोबाइल ऐप्स हैं, जो महिलाओं को सुरक्षित रखने में उनकी मदद कर सकते हैंष आइए जानें वैसे 5 ऐप्स के बारे में?

सेफ्टीपिन ऐप
सेफ्टीपिन ऐप, हिंदी और अंग्रजी दोनों भाषाओं में काम करता हैं। इसमें जीपीएस ट्रैकिंग, सेफ लोकेशन का रास्ता बताना और इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट नंबर जैसे सभी फीचर मौजूद हैं। इसमें महिलाओं के लिए कौन सी जगह सुरक्षित और कौन सी लोकेशन असुरक्षित इन सभी के बारे में भी जानकारी दी जाती है। असल में इस ऐप में सुरक्षित और असुरक्षित पिन की जाती हैं। यानी अगर कोई अनजान जगह पर जाने से पहले यूजर चेक करता है तो ये आपको बताएगा कि ये लोकेशन कितनी सेफ है। हिंदी, अंग्रेजी के अलावा ये स्पैनिश भाषा में भी है। सेफ्टीपिन ऐप गूगल प्ले स्टोर से आप डाउनलोड कर सकते हैं।
लिंक पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
Recommended Video

हिम्मत प्लस ऐप
ये ऐप दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए लॉन्च किया है। इस ऐप को भी आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसको यूज करने के लिए पहले आपको दिल्ली पुलिस की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसके बाद आपको ओटीपी भेजी जाएगी, जिसको ऐप में आपको डालना बोगा। जिसके बाद ये आपके फोन में चलेगा। ये ऐप इसलिए खास है क्योंकि इस ऐप में एसओएस अलर्ट दिया गया है, जो आपके लोकेशन और ऑडियो, वीडियो सीधे पुलिल कंट्रोल रूम तक पहुंचाता है। जिससे अगर आप अलर्ट भेजे तो पुलिस फौरन मौके पर पहुंच सके।
लिंक पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

वीमेन सेफ्टी ऐप
वीमेन सेफ्टी ऐप में सबसे पहले यूजर को इमरजेंसी लिए एक नंबर सेव करना होता है। अगर आप किसी मुसीबत में ऐप से अलर्ट भेजते हैं तो ये यूजर की आवाज का 45 सेकंड का मैसेज और वीडियो, लोकेशन के साथ उसी नंबर पर भेज देता है, जिसको आपने इमरजेंसी नंबर सेव किया है। इसके अलावा ये ऐप आसानी से असुरक्षित जगहों की जानकारी भी देता है।
लिंक पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

स्मार्ट 24x7 ऐप
इस ऐप की खासियत ये है कि इसमें एक पैनिक बटन होता है, जिसे दबाने के साथ ही यूजर का मैसेज सेव किए गए इमरजेंसी नंबर पर चला जाता है। यह ऐप महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। ये ऐप आपकी आवाज और फोटो भी रिकॉर्ड कर सकता है। स्मार्ट 24x7 ऐप राज्य पुलिस को जानकारी देता है। वर्तमान में ये ऐप यूपी फायर सर्विस, गुड़गांव पुलिस, जम्मू पुलिस, मोहाली पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस को सपोर्ट करने में सक्षम है। इस ऐप के लिए एक कॉल सेंटर भी है। जो यूजर की प्राइमरी मूवमेंट्स को ट्रैक करता है।
लिंक पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

112 ऐप
112 ऐप तो हर महिला को अपने फोन में रखना ही चाहिए। ये भारत सरकार का ऐप है। ये एक ऐसा ऐप है, जहां एक ही प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग इमरजेंसी सर्विस आपको मिल सकती है। 112 इंडिया ऐप का इस्तेमाल यूजर एसओएस अलर्ट के लिए कर सकते हैं। यह ऐप फिलहाल 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपनी सर्विस देता है। ये ऐप ऐंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर है। ऐप को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने फोन नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद ओटीपी आएगा, जिसको एंटर करने के बाद ये ऐप आपके फोन में चलेगा। यह ऐप यूजर्स से इमरजेंसी की स्थिति में संपर्क करने के लिए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट की जानकारी भी मांगता है।
लिंक पर जाने के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications